|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
खेल

आईपीएल नीलामी में केकेआर के लिए बड़ा संकट, पैसा होगा लेकिन खरीदने को नहीं मिलेंगे खिलाड़ी

आईपीएल मिनी नीलामी से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स की रणनीति को लेकर क्रिकेट गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। पूर्व भारतीय ओपनर और जाने-माने क्रिकेट विश्लेषक आकाश चोपड़ा ने केकेआर की टीम को लेकर विस्त

NRI Post Hindi Desk · 15 दिन पहले · अपडेट 5 घंटे पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
आईपीएल नीलामी में केकेआर के लिए बड़ा संकट, पैसा होगा लेकिन खरीदने को नहीं मिलेंगे खिलाड़ी
📷 NRI Post Hindi Desk

आईपीएल मिनी नीलामी से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स की रणनीति को लेकर क्रिकेट गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। पूर्व भारतीय ओपनर और जाने-माने क्रिकेट विश्लेषक आकाश चोपड़ा ने केकेआर की टीम को लेकर विस्तृत विश्लेषण किया है। उन्होंने खुलकर बात की है कि केकेआर किन दिग्गजों को रिटेन कर सकती है और किन बड़े खिलाड़ियों को रिलीज का रास्ता दिखा सकती है। इसके साथ ही उन्होंने नीलामी और कप्तानी के मसले पर भी चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। आकाश चोपड़ा ने चर्चा की शुरुआत करते हुए कहा कि चूंकि टीम का पिछला कप्तान रिटायर हो चुका है, इसलिए केकेआर के सामने सबसे बड़ा सवाल एक नए कप्तान की तलाश का है। चर्चा थी कि हार्दिक पंड्या को लेकर केकेआर फ्रंट-रनर हो सकती है ताकि उन्हें कप्तान बनाया जा सके, लेकिन वह डील अब मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच पक्की हो चुकी है और केवल आधिकारिक ऐलान बाकी है। ऐसे में केकेआर के पास रिंकू सिंह का विकल्प मौजूद है जिन्हें कप्तान बनाया जा सकता है, क्योंकि नीलामी में कोई भारतीय कप्तान आसानी से मिलने वाला नहीं है। आकाश का मानना है कि 25 करोड़ में बिकने वाले कैमरून ग्रीन और 18 करोड़ के मथीषा पथिराना को केकेआर को रिलीज कर देना चाहिए। ग्रीन के साथ उपलब्धता और वर्कलोड का बड़ा पेंच है, क्योंकि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया तय करता है कि वह गेंदबाजी करेंगे या नहीं, वहीं पथिराना भी चोट के चलते ज्यादा मैच नहीं खेल पाए। हालांकि, अगर जरूरत पड़ी तो इन्हें बाद में कम दाम में दोबारा खरीदा जा सकता है। टीम फिन एलन, टिम सीफर्ट, अंगकृष रघुवंशी, रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, वरुण चक्रवर्ती, सुनील नारायण, अनुकूल रॉय, हर्षित राणा, कार्तिक त्यागी और वैभव अरोड़ा जैसे खिलाड़ियों को अपने साथ बनाए रख सकती है। अजिंक्य रहाणे के रिटायर होने के बाद वह वैसे भी टीम से बाहर हो चुके हैं, वहीं रमनदीप सिंह और उमरान मलिक को लेकर भी फ्रेंचाइजी को सोच-समझकर फैसला लेना होगा। आकाश चोपड़ा ने चेतावनी दी है कि इस बार की नीलामी लगभग बेईमानी साबित हो सकती है, क्योंकि अधिकांश टीमें ट्रेड के जरिए ही अपने खिलाड़ियों को आपस में एडजस्ट कर रही हैं। यदि केकेआर ने समय रहते सही ट्रेड डील नहीं की तो नीलामी के वक्त उनके पास पैसे तो होंगे लेकिन खरीदने के लिए कोई ढंग का खिलाड़ी नहीं बचेगा, इसलिए उन्होंने सलाह दी है कि फ्रेंचाइजी को कड़े फैसले लेते हुए जल्द से जल्द ट्रेड पर ध्यान देना चाहिए।

🔔 खेल
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!