|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
खेल

आर्यवीर सहवाग का एशिया कप में तांडव, 361 रन ठोककर बने टॉप स्कोरर, फाइनल में भी जड़ा अर्धशतक

पूर्व भारतीय विस्फोटक ओपनर वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 एशिया कप में अपनी बल्लेबाजी से जबरदस्त छाप छोड़ी है। उन्होंने इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज का खिताब अ

NRI Post Hindi Desk · 10 दिन पहले · अपडेट 5 घंटे पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट

पूर्व भारतीय विस्फोटक ओपनर वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 एशिया कप में अपनी बल्लेबाजी से जबरदस्त छाप छोड़ी है। उन्होंने इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज का खिताब अपने नाम किया। आर्यवीर ने पांच पारियों में कुल 361 रन बनाए और टॉप पर जगह बनाई। उन्होंने टूर्नामेंट में नेपाल के खिलाफ नाबाद 70 रन की पारी खेली, पाकिस्तान के खिलाफ 22 रन बनाए, संयुक्त अरब अमीरात के खिलाफ उनका बल्ला जमकर गरजा और 160 रन ठोक दिए, तथा अफगानिस्तान के खिलाफ भी 51 रन की उपयोगी पारी खेली। शनिवार चौदह नवंबर को पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल मुकाबले में भी आर्यवीर का शानदार प्रदर्शन जारी रहा। उन्होंने 61 गेंदों पर 58 रन बनाए, जिसमें 9 चौके शामिल रहे। हालांकि वह नियाक शफीक की गेंद पर उस्मान खान के हाथों कैच आउट हुए। फाइनल में जब आर्यवीर आउट हुए तो उन्होंने लक्ष्य रायचंदानी के साथ पहले विकेट के लिए 97 रन जोड़े। आर्यवीर के आंकड़े देखकर हर कोई हैरान रह जाएगा। उन्होंने पांच पारियों में 90.25 की औसत और 95.50 के स्ट्राइक रेट से कुल 361 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक और तीन अर्धशतक निकले। उन्होंने टूर्नामेंट में 38 चौके और 16 छक्के लगाए तथा उनका सर्वोच्च स्कोर 160 रन रहा। इस तरह आर्यवीर ने अपने प्रदर्शन से अपने पिता वीरेंद्र सहवाग की आक्रामक बल्लेबाजी की याद दिला दी। खास बात यह रही कि फाइनल जैसे बड़े मुकाबले में भी उन्होंने अर्धशतक जमाया। उल्लेखनीय है कि 19 साल के आर्यवीर अभी तक कोई फर्स्ट क्लास, लिस्ट ए या टी20 मैच नहीं खेले हैं। फाइनल में अर्धशतक लगाने के बाद आर्यवीर ने विराट कोहली की मशहूर शैली में बल्ले से बात करने वाला सेलिब्रेशन भी किया, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। गौरतलब है कि नौ साल की उम्र में आर्यवीर ने विराट कोहली का इंटरव्यू लिया था और किंग कोहली ने उन्हें सक्सेस मंत्र भी बताया था। आर्यवीर ने एक बार कहा था कि वह सिर्फ सहवाग नहीं, बल्कि कोहली की तरह भी खेलना चाहते हैं, और एशिया कप में उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से यह साबित भी कर दिखाया।

🔔 खेल
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!