अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने शांति के लिए दोबारा बातचीत शुरू करने की कोशिश की है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक, वेंस ने ईरान के प्रभावशाली कट्टरपंथी नेता और सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव मोहसिन रेजाई से सीधे संपर्क स्थापित किया है। उन्होंने रेजाई को एक पत्र भेजकर यह जानने की कोशिश की है कि क्या वॉशिंगटन और तेहरान के बीच बातचीत का कोई नया रास्ता निकल सकता है। रेजाई ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स के पूर्व कमांडर भी रह चुके हैं। सूत्र के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया है कि यह पत्र राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निर्देश पर भेजा गया था और उन्हें इस पूरी पहल की जानकारी है। हालांकि, राष्ट्रपति ट्रंप ने उन दावों से इनकार किया कि उन्होंने उपराष्ट्रपति वेंस को ईरान के साथ शांति बातचीत शुरू करने का निर्देश दिया था। जॉइंट बेस एंड्रयूज में पत्रकारों ने जब ट्रंप से इस बारे में सवाल पूछा, तो उन्होंने कहा कि ईरान को चिकित्सा सामग्री की जरूरत है और मूल रूप से यह उन लोगों की मदद के लिए जरूरी सामान पहुंचाने से संबंधित है, जो बीमार हैं। इस तरह वेंस की कूटनीतिक पहल को लेकर रिपोर्ट और राष्ट्रपति ट्रंप के सार्वजनिक बयान में अंतर सामने आया है। यह घटनाक्रम ऐसे समय सामने आया है, जब ट्रंप अगले सप्ताह होने वाले अमेरिकी मिडटर्म इलेक्शन के बाद ईरान पर एक और मिलिट्री अटैक करने के ऑप्शन को लेकर सोच रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, जेडी वेंस यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या कूटनीतिक प्रयासों के जरिए एक बार फिर सैन्य संघर्ष शुरू होने से रोका जा सकता है, हालांकि अब तक बातचीत से कोई विस्तृत शांति प्रस्ताव सामने नहीं आया है। पिछले सप्ताह मोहसिन रेजाई ने कहा था कि जब तक ईरान की बुनियादी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक तेहरान अमेरिका के साथ बातचीत नहीं करेगा। रिपोर्ट के अनुसार, जेडी वेंस ने सार्वजनिक रूप से युद्ध का समर्थन किया है, लेकिन निजी तौर पर संघर्ष को लंबा खींचने को लेकर चिंता जताई है। फरवरी में ट्रंप के ऑपरेशन एपिक फ्यूरी शुरू करने से पहले वेंस ने अधिक व्यापक कूटनीतिक प्रयासों की वकालत की थी और बाद में राष्ट्रपति ट्रंप ने उन्हें प्रमुख वार्ताकार नियुक्त किया था। इसके बाद वेंस ने संघर्ष समाप्त कराने के लिए ईरानी प्रतिनिधियों से बातचीत करने के उद्देश्य से दो बार अंतरराष्ट्रीय यात्राएं कीं और जून में दोनों पक्षों के बीच एक समझौता ज्ञापन तैयार हुआ था, लेकिन हस्ताक्षर के महज दो सप्ताह बाद ही यह व्यवस्था टूट गई, जिसकी प्रमुख वजह होर्मुज जलडमरूमध्य से समुद्री यातायात बहाल करने को लेकर दोनों पक्षों की अलग-अलग व्याख्याएं थीं। इसके बाद कतर और पाकिस्तान की मध्यस्थता में हुई बातचीत भी गतिरोध दूर नहीं कर सकी। अमेरिका चाहता है कि ईरान सबसे पहले अपने परमाणु कार्यक्रम को लेकर रियायतें दे, जबकि ईरान तत्काल आर्थिक राहत की मांग कर रहा है। मोहसिन रेजाई के प्रमुख वार्ताकार के रूप में सामने आने से बातचीत का स्वरूप बदल सकता है। रेजाई 1980 के दशक में इराक के साथ युद्ध में शामिल रहे हैं और कई वर्षों तक इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स का नेतृत्व कर चुके हैं। अमेरिकी हमलों की बढ़ती आशंका के बीच ईरान की सुरक्षा नीति में उनका प्रभाव बढ़ा है। डोनाल्ड ट्रंप एक ओर ईरान के साथ कूटनीतिक समझौते की संभावनाओं पर बात करते रहे हैं, वहीं दूसरी ओर उन्होंने सैन्य कार्रवाई की चेतावनी भी दी है और पिछले सप्ताह कहा था कि वॉशिंगटन तेहरान के साथ बातचीत नहीं कर रहा है। मंगलवार को एक चुनावी कार्यक्रम के दौरान ट्रंप ने ईरान पर समझौते की प्रक्रिया को जानबूझकर लंबा खींचने का आरोप लगाया और चेतावनी दी कि अमेरिकी चुनाव समाप्त होने तक इंतजार करने से ईरान को कोई फायदा नहीं होगा। अमेरिका में 3 नवंबर को मध्यावधि चुनाव होने हैं और युद्ध तथा ईंधन की बढ़ती कीमतें मतदाताओं की प्रमुख चिंताओं में शामिल हैं, ऐसे में ईरान के साथ जारी संघर्ष का घरेलू राजनीति पर भी
ईरान संकट: जेडी वेंस की शांति पहल पर ट्रंप का इनकार, चुनाव बाद हमले की आशंका
अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने शांति के लिए दोबारा बातचीत शुरू करने की कोशिश की है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक, वेंस ने ईरान के प्रभावशाली कट्ट
NRI Post Hindi Desk · 27 दिन पहले · अपडेट 5 घंटे पहले · 3 मिनट पढ़ने का समय
🔔 अमेरिका
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।





