देहरादून। सिलक्यारा टनल रेस्क्यू अभियान की सफलता की वर्षगांठ पर 28 नवंबर को उत्तराखंड में राज्य आपदा प्रबंधन दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर प्रदेश के सभी 13 जिलों में 250 से 300 स्थानों पर एक साथ राज्य स्तरीय मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा। इसकी तैयारियों के तहत बुधवार को राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र में टेबल टॉप एक्सरसाइज का आयोजन हुआ, जिसकी अध्यक्षता सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन ने की। इस अभ्यास में सभी जिलों के अधिकारियों ने संभावित आपदा परिस्थितियों में राहत एवं बचाव कार्यों, संसाधनों की उपलब्धता, संचार व्यवस्था और विभागीय समन्वय की तैयारियों का परीक्षण किया। सचिव विनोद कुमार सुमन ने कहा कि आपदा के समय कुछ मिनट भी महत्वपूर्ण होते हैं, इसलिए प्रत्येक एजेंसी की जिम्मेदारी और त्वरित प्रतिक्रिया व्यवस्था स्पष्ट होनी चाहिए। मॉक ड्रिल के दौरान भूकंप, भूस्खलन, बादल फटना, बाढ़, हिमस्खलन, जंगल की आग, टनल एवं सड़क दुर्घटना, औद्योगिक और विद्युत दुर्घटनाओं जैसी परिस्थितियों का अभ्यास किया जाएगा। राहत शिविरों में बिजली, पानी, भोजन, प्राथमिक चिकित्सा, शिशु आहार और गर्भवती महिलाओं के लिए सुविधाओं की उपलब्धता परखी जाएगी। इसके अलावा महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए पुलिस व होमगार्ड की तैनाती का भी अभ्यास होगा। मॉक ड्रिल में आपदा मित्रों, पूर्व सैनिकों, एनसीसी, एनएसएस, रेडक्रास और स्वयंसेवी संस्थाओं को भी जोड़ा जाएगा। एसडीआरएफ, एनडीआरएफ समेत विभिन्न एजेंसियां आधुनिक बचाव उपकरणों का प्रदर्शन करेंगी। सरकारी कार्यालयों और विद्यालयों में भी सुरक्षा अभ्यास व जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उल्लेखनीय है कि सिलक्यारा टनल रेस्क्यू अभियान की सफलता की वर्षगांठ पर यह राज्यव्यापी अभ्यास आपदा प्रबंधन के प्रति राज्य की तैयारियों को और मजबूत करने के उद्देश्य से किया जा रहा है।
उत्तराखंड में 28 नवंबर को 300 स्थानों पर मॉक ड्रिल, आपदाओं से निपटने की तैयारियों का होगा परीक्षण
देहरादून। सिलक्यारा टनल रेस्क्यू अभियान की सफलता की वर्षगांठ पर 28 नवंबर को उत्तराखंड में राज्य आपदा प्रबंधन दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर प्रदेश के सभी 13 जिलों में 250 से 300 स्थानों पर एक साथ राज्य
NRI Post Hindi Desk · 8 घंटे पहले · अपडेट 2 घंटे पहले · 1 मिनट पढ़ने का समय
🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।





