|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
दुनिया

उत्तराखंड में मतदाता सूची की गहन जांच को लेकर बड़ा अभियान, 20 नवंबर से बीएलओ करेंगे विशेष निरीक्षण

आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच उत्तराखंड में मतदाता सूची को शुद्ध और त्रुटिरहित बनाने के लिए निर्वाचन आयोग ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। राज्य में 20 से 27 नवंबर तक एक विशेष अभियान चलाया जा

NRI Post Hindi Desk · 6 दिन पहले · अपडेट 5 घंटे पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
उत्तराखंड में मतदाता सूची की गहन जांच को लेकर बड़ा अभियान, 20 नवंबर से बीएलओ करेंगे विशेष निरीक्षण
📷 NRI Post Hindi Desk

आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच उत्तराखंड में मतदाता सूची को शुद्ध और त्रुटिरहित बनाने के लिए निर्वाचन आयोग ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। राज्य में 20 से 27 नवंबर तक एक विशेष अभियान चलाया जाएगा, जिसके तहत बूथ लेवल अधिकारी अपने-अपने बूथ की मतदाता सूची की गहन जांच करेंगे। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची में दर्ज दोहरी प्रविष्टियों, अपात्र नामों और मतदाताओं के विवरण में मिली त्रुटियों को चिह्नित करना और उन्हें नियमानुसार दुरुस्त करना है, ताकि आगामी चुनाव में किसी प्रकार की गड़बड़ी की आशंका न रहे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डा बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने यह जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में एक जनवरी दो हजार सत्ताईस की अर्हता तिथि के आधार पर विधानसभा निर्वाचक नामावली का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण चल रहा है और इसी कड़ी में आयोग अपने स्तर से यह विशेष अभियान चला रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि एक ही व्यक्ति का नाम एक से अधिक निर्वाचन क्षेत्रों में अथवा एक ही निर्वाचन क्षेत्र में एक से अधिक बार दर्ज नहीं हो सकता, इसलिए ऐसी सभी विसंगतियों को अभियान के दौरान हटाया जाएगा। मतदाता सूची में नाम शामिल कराने, हटाने और संशोधन के लिए 12 नवंबर से 11 दिसंबर तक दावे एवं आपत्तियां प्रस्तुत की जा सकती हैं, जिसके लिए नए मतदाता फॉर्म छह, नाम हटाने के लिए फॉर्म सात और विवरण में संशोधन के लिए फॉर्म आठ भर सकते हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे अपना नाम, पता, आयु और अन्य विवरण जांच लें और किसी त्रुटि की स्थिति में फार्म आठ तथा नाम दर्ज न होने पर फार्म छह के माध्यम से आवेदन करें। 12 नवंबर को प्रकाशित प्रारूप मतदाता सूची जिला निर्वाचन कार्यालय, एसडीएम कार्यालय, तहसील और बीएलओ के पास उपलब्ध है, जिसे निर्वाचन आयोग के पोर्टल और मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट पर भी देखा जा सकता है। उन्होंने मतदाताओं से भ्रामक सूचनाओं से बचने और केवल आधिकारिक माध्यमों पर ही भरोसा करने की अपील की है, ताकि सूची को पूरी तरह पारदर्शी और सटीक बनाया जा सके।

🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!