देहरादून। उत्तराखंड में वन्यजीवों के हमले में मृत्यु पर प्रभावित परिवारों को दी जाने वाली मुआवजा राशि बढ़ाने की तैयारी है। राज्य सरकार वर्तमान में दी जा रही 10 लाख रुपये की सहायता राशि को बढ़ाकर 12 से 15 लाख रुपये के बीच कर सकती है। प्रमुख सचिव वन आरके सुधांशु ने वन मुख्यालय को इस सिलसिले में अन्य राज्यों का अध्ययन कर प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए हैं। यह कवायद केंद्र सरकार की ओर से आपदा राहत के मानकों में संशोधन करने और आपदा में मृत्यु पर राहत राशि चार लाख से बढ़ाकर आठ लाख रुपये करने के क्रम में की जा रही है। राज्य में वन्यजीवों के हमले आपदा की श्रेणी में हैं और वर्तमान में इसमें मृत्यु पर प्रभावित परिवार को 10 लाख रुपये की सहायता राशि दी जाती है, जिसमें चार लाख रुपये केंद्र सरकार और छह लाख रुपये मानव-वन्यजीव संघर्ष राहत वितरण निधि से राज्य सरकार देती है। विषम भूगोल वाले उत्तराखंड में मानव-वन्यजीव संघर्ष एक बड़ी चुनौती के रूप में उभरा है और आए दिन वन्यजीवों के हमलों की घटनाएं सुर्खियां बनती हैं। इस वर्ष जनवरी से अब तक वन्यजीवों के हमलों में 67 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 582 लोग घायल हुए हैं, ऐसे में प्रभावित परिवारों को आर्थिक संबल देने के लिए मुआवजा राशि में वृद्धि की जरूरत महसूस की जा रही है। प्रमुख सचिव वन आरके सुधांशु ने कहा कि वन मुख्यालय से इसका प्रस्ताव मिलने के बाद उच्च स्तर पर इस संबंध में निर्णय लिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार वन्यजीव हमले में मृत्यु पर मुआवजा बढ़ाने की तैयारी कर रही है, जिससे प्रभावित परिवारों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
उत्तराखंड में वन्यजीव हमले में मौत पर 15 लाख तक मुआवजा, सीएम धामी सरकार की बड़ी तैयारी
देहरादून। उत्तराखंड में वन्यजीवों के हमले में मृत्यु पर प्रभावित परिवारों को दी जाने वाली मुआवजा राशि बढ़ाने की तैयारी है। राज्य सरकार वर्तमान में दी जा रही 10 लाख रुपये की सहायता राशि को बढ़ाकर 12 से
NRI Post Hindi Desk · 7 दिन पहले · अपडेट 5 घंटे पहले · 1 मिनट पढ़ने का समय
🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।


