देहरादून। उत्तराखंड की पहाड़ी और सर्पीली सड़कों पर सफर लगातार जोखिमभरा होता जा रहा है। सड़क सुरक्षा के तमाम प्रयासों के बावजूद हादसों और उनमें जान गंवाने वालों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय और राज्य परिवहन विभाग के आंकड़ों के अनुसार बीते पांच वर्षों में प्रदेश में सड़क दुर्घटनाओं में मृतकों की संख्या 51.46 प्रतिशत बढ़ गई है। वर्ष 2021 में सड़क हादसों में 820 लोगों की मृत्यु हुई थी, जबकि वर्ष 2025 में यह आंकड़ा बढ़कर 1242 पहुंच गया। इसी अवधि में सड़क दुर्घटनाओं की संख्या में भी करीब 31 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। वर्ष 2021 में प्रदेश में 1405 सड़क दुर्घटनाएं हुई थीं, जो वर्ष 2022 में बढ़कर 1674, वर्ष 2023 में 1691, वर्ष 2024 में 1747 और वर्ष 2025 में 1846 हो गईं। यानी पांच वर्षों में दुर्घटनाओं की संख्या में 441 की वृद्धि हुई है। मृतकों की संख्या भी हर वर्ष बढ़ती गई—वर्ष 2022 में 1042, वर्ष 2023 में 1054 और वर्ष 2024 में 1090 लोगों की जान सड़क हादसों में गई। वर्ष 2026 में भी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है, जहां जनवरी से सितंबर तक प्रदेश में 1420 सड़क दुर्घटनाएं हुईं, जिनमें 953 लोगों की मृत्यु हुई और 1590 लोग घायल हुए। मंत्रालय की रिपोर्ट में सामने आए ये आंकड़े प्रदेश में सड़क सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर रहे हैं। लगातार बढ़ते इन आंकड़ों के बीच दुर्घटना संभावित स्थलों का सुधार, सड़कों की तकनीकी खामियों को दूर करना, यातायात नियमों का सख्ती से पालन और ओवरस्पीडिंग पर नियंत्रण बड़ी चुनौती बना हुआ है।
उत्तराखंड में सड़क हादसों का बढ़ता ग्राफ, पांच साल में 51 प्रतिशत बढ़ी मृतकों की संख्या
देहरादून। उत्तराखंड की पहाड़ी और सर्पीली सड़कों पर सफर लगातार जोखिमभरा होता जा रहा है। सड़क सुरक्षा के तमाम प्रयासों के बावजूद हादसों और उनमें जान गंवाने वालों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। क
NRI Post Hindi Desk · 7 दिन पहले · अपडेट 5 घंटे पहले · 1 मिनट पढ़ने का समय
🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।


