|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
दुनिया

एनडीए में सीट बंटवारे की बातचीत तेज, अनुप्रिया पटेल ने नितिन नवीन से की मुलाकात

उत्तर प्रदेश में चुनाव से पहले एनडीए के अंदर सीटों के बंटवारे को लेकर हलचल शुरू हो गई है। अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की है।

NRI Post Hindi Desk · 3 दिन पहले · अपडेट 4 घंटे पहले · 1 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
एनडीए में सीट बंटवारे की बातचीत तेज, अनुप्रिया पटेल ने नितिन नवीन से की मुलाकात
📷 NRI Post Hindi Desk

उत्तर प्रदेश में चुनाव से पहले एनडीए के अंदर सीटों के बंटवारे को लेकर हलचल शुरू हो गई है। अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की है। वहीं, लखनऊ में अनुप्रिया पटेल के पति और उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक से मुलाकात की। इन मुलाकातों के साथ ही एनडीए में सहयोगी दलों के बीच सीट बंटवारे को लेकर बातचीत का दौर शुरू हो गया है। अनुप्रिया पटेल की नितिन नवीन से हुई मुलाकात को औपचारिक और शिष्टाचार भेंट बताया गया है, हालांकि पार्टी सूत्रों के मुताबिक अब लखनऊ से दिल्ली तक एनडीए के सहयोगी दलों के साथ सीट बंटवारे को लेकर बातचीत शुरू हो गई है, ऐसे में आने वाले दिनों में यह चर्चा और आगे बढ़ सकती है। आने वाले समय में गठबंधन की रणनीति को अंतिम रूप देने के लिए बैठकों का दौर तेज होगा और सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री, दोनों उपमुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष मिलकर सभी सहयोगी दलों से बात करेंगे, जिसके बाद सीट बंटवारे को लेकर जल्द फैसला होने की संभावना है। सहयोगी दलों के साथ बातचीत के बाद भारतीय जनता पार्टी के नेता इसकी जानकारी केंद्रीय नेतृत्व को देंगे और सीटों के बंटवारे पर अंतिम फैसला भारतीय जनता पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व करेगा। फिलहाल चर्चा का दौर शुरू हो गया है और अब सहयोगी दलों की मांग और भारतीय जनता पार्टी के साथ उनकी सहमति के आधार पर सीटों का फॉर्मूला तय होगा। एनडीए में अपना दल (एस), राष्ट्रीय लोक दल, निषाद पार्टी और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी शामिल हैं और इन दलों के बीच सीटों को लेकर सहमति बनाना भारतीय जनता पार्टी के लिए अहम होगा।

🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!