|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
अमेरिका

एनवीडिया सीईओ पर हनीट्रैप का शक: चीन के लिए जासूसी का आरोप, ट्रंप-शी मुलाकात से पहले बढ़ा तनाव

अमेरिका और चीन के बीच तकनीकी वर्चस्व की लड़ाई अब जासूसी के एक सनसनीखेज आरोप तक पहुंच गई है। अमेरिकी खुफिया एजेंसियों को संदेह है कि चीन ने दुनिया की सबसे बड़ी एआई चिप निर्माता कंपनी एनवीडिया के सीईओ ज

NRI Post Hindi Desk · 15 दिन पहले · अपडेट 4 घंटे पहले · 3 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
एनवीडिया सीईओ पर हनीट्रैप का शक: चीन के लिए जासूसी का आरोप, ट्रंप-शी मुलाकात से पहले बढ़ा तनाव
📷 NRI Post Hindi Desk

अमेरिका और चीन के बीच तकनीकी वर्चस्व की लड़ाई अब जासूसी के एक सनसनीखेज आरोप तक पहुंच गई है। अमेरिकी खुफिया एजेंसियों को संदेह है कि चीन ने दुनिया की सबसे बड़ी एआई चिप निर्माता कंपनी एनवीडिया के सीईओ जेनसन हुआंग को हनीट्रैप में फंसाकर संवेदनशील जानकारियां हासिल करने की कोशिश की। मामला सामने आने के बाद एनवीडिया के निदेशक मंडल ने स्वतंत्र जांच शुरू कर दी है। हालांकि, अभी तक इन आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है और चीन ने इन्हें सिरे से खारिज किया है। यह घटनाक्रम ऐसे समय सामने आया है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप की 18-19 नवंबर को चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग से मुलाकात प्रस्तावित है। एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग सम्मेलन के दौरान चीन के शेनझेन में होने वाली इस मुलाकात से पहले जासूसी के आरोपों ने दोनों देशों के रिश्तों में एक नया तनाव पैदा कर दिया है। मामले में जेनसन हुआंग का नाम चीन की पूर्व टीवी पत्रकार एलिस हुआंग से जोड़ा जा रहा है। अमेरिकी खुफिया अधिकारियों को संदेह है कि एलिस हुआंग चीन की खुफिया एजेंसियों के लिए काम कर रही थीं और उन्हें जेनसन हुआंग के करीब पहुंचने की जिम्मेदारी दी गई थी। रिपोर्टों के मुताबिक, उनका मकसद एनवीडिया की संवेदनशील जानकारियां हासिल करना और कंपनी के उन्नत चिप कारोबार तक पहुंच बनाना था। जेनसन हुआंग ने कंपनी के कर्मचारियों को भेजे संदेश में अपनी पत्नी के प्रति बेवफाई स्वीकार की है। उन्होंने लिखा कि मैंने अपनी पत्नी के साथ बेवफाई की, मेरे इस कदम से उन्हें और हमारे बच्चों को ठेस पहुंची है, मेरे पास इसका कोई बहाना नहीं है और मुझे इसका गहरा अफसोस है। हालांकि, इस स्वीकारोक्ति से चीन के लिए जासूसी किए जाने के आरोप साबित नहीं होते। एलिस हुआंग सिंगापुर की कंपनी मेगास्पीड इंटरनेशनल में वरिष्ठ पद पर थीं। यह कंपनी डाटा सेंटर कारोबार से जुड़ी है और दक्षिण-पूर्व एशिया में एनवीडिया के बड़े ग्राहकों में शामिल रही है। उद्योग जगत की रिपोर्टों के अनुसार, मेगास्पीड ने दो वर्षों में एनवीडिया की 4.8 अरब डॉलर से अधिक की चिप खरीदीं। यह कारोबार इसलिए भी संवेदनशील माना जा रहा है, क्योंकि दक्षिण-पूर्व एशिया को अमेरिकी चिप की चीन तक कथित अवैध आपूर्ति का एक अहम ट्रांजिट रूट माना जाता है। अमेरिका ने चीन को उन्नत सेमीकंडक्टर चिप की बिक्री पर कई तरह के प्रतिबंध लगा रखे हैं। अमेरिकी खुफिया अधिकारियों को संदेह है कि एलिस हुआंग को जेनसन हुआंग के साथ संबंध विकसित करने, सूचनाएं जुटाने और एनवीडिया के उन्नत प्रोसेसर तक पहुंच प्रभावित करने के लिए इस्तेमाल किया गया। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि कथित तौर पर कौन-सी जानकारियां हासिल करने की कोशिश हुई और क्या वास्तव में कोई रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण सूचना चीन तक पहुंची। दिलचस्प बात यह है कि जेनसन हुआंग लंबे समय से चीन को अमेरिकी सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम से पूरी तरह बाहर रखने की नीति के आलोचक रहे हैं। उनका तर्क है कि चीन जैसे बड़े बाजार से अमेरिकी कंपनियों को दूर करने से घरेलू चीनी कंपनियों को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। उन्होंने ट्रंप प्रशासन से चीन को कम उन्नत एनवीडिया चिप बेचने की अनुमति देने की पैरवी भी की थी। इस कोशिश को कुछ सफलता भी मिली और ट्रंप प्रशासन ने संशोधित निर्यात व्यवस्था के तहत एनवीडिया को चीन में एच200 प्रोसेसर बेचने की अनुमति दी। ऐसे में हुआंग एक ओर अमेरिकी एआई उद्योग के सबसे प्रभावशाली चेहरों में शामिल हैं, तो दूसरी ओर चीन के साथ तकनीकी कारोबार जारी रखने के भी बड़े समर्थक रहे हैं। आरोपों के बाद एनवीडिया के निदेशक मंडल ने स्वतंत्र निदेशकों की एक समिति गठित की है और जांच में बाहरी कानूनी विशेषज्ञों की भी मदद ली जा रही है। बोर्ड ने अपने शुरुआती बयान में कहा कि फिलहाल उसके पास यह मानने का कोई कारण नहीं है कि अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा या एनवीडिया की गोपनीय जानकारियों से समझौता हुआ है, हालांकि मामले से जुड़े सभी उपलब्ध तथ्यों की जांच की जाएगी। जेनसन हुआंग ने भी जांच में पूरा सहयोग देने का

🔔 अमेरिका
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!