फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया की तरफ से बिसलेरी के पानी के एक बैच पर कार्रवाई किए जाने के बीच एक दिलचस्प मामला सामने आया है। गाजियाबाद के एनटीसीएफएसएस में एफएसएसएआई की तरफ से आयोजित एक दिवसीय ट्रेनिंग प्रोग्राम में बिसलेरी का पैकेज्ड वाटर इस्तेमाल किया गया। इस कार्यक्रम में देशभर के केंद्रीय और राज्य खाद्य सुरक्षा प्राधिकरणों के 1,155 खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने हिस्सा लिया। यह ट्रेनिंग प्रोग्राम फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स (प्रोहिबिशन एंड रिस्ट्रिक्शंस ऑन सेल्स) से जुड़े नियमों पर आयोजित किया गया था। इसी बीच बिसलेरी के पानी की गुणवत्ता की जांच के लिए देशव्यापी निगरानी और एक बैच की बिक्री पर रोक का मामला भी चर्चा में है। बिसलेरी इंटरनेशनल ने अपने आधिकारिक बयान में एफएसएसएआई की तरफ से 23 नवंबर को दी गई सफाई का स्वागत किया है। कंपनी के मुताबिक, गोवा प्लांट में 14 महीने पहले बनाए गए एक बैच के एक सैंपल को लेकर उससे स्पष्टीकरण मांगा गया था। कंपनी ने बताया कि एफएसएसएआई की बिक्री पर रोक केवल एक बैच जीओ 270 पर लागू है, जो 27 सितंबर 2025 को गोवा प्लांट में तैयार किया गया था। बिसलेरी के मुताबिक, कंपनी हर साल 50 हजार से ज्यादा बैच तैयार करती है और संबंधित बैच का कोई स्टॉक फिलहाल बाजार में उपलब्ध नहीं है। कंपनी ने अपने सभी 143 प्लांट में गुणवत्ता और खाद्य सुरक्षा के उच्च मानकों को बनाए रखने की प्रतिबद्धता भी दोहराई है। इस बीच एफएसएसएआई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजित पुनहानी ने सेलिब्रिटी के जरिए पान मसाला और अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड के विज्ञापनों को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा कि नैतिकता का मुद्दा मुख्य रूप से भ्रामक दावों और विज्ञापनों से जुड़ा है। उनके मुताबिक, अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड के विज्ञापन करने वाली हस्तियों को लेकर एजेंसी की कार्रवाई का अच्छा असर हुआ है और कई लोगों ने अपने विज्ञापन हटा लिए हैं। उन्होंने बताया कि पान मसाला से जुड़े मामले को महाराष्ट्र देख रहा है।
एफएसएसएआई के एक्शन के बीच बिसलेरी के पानी पर ट्रेनिंग, 1155 अधिकारियों ने लिया हिस्सा
फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया की तरफ से बिसलेरी के पानी के एक बैच पर कार्रवाई किए जाने के बीच एक दिलचस्प मामला सामने आया है। गाजियाबाद के एनटीसीएफएसएस में एफएसएसएआई की तरफ से आयोजित एक दि
NRI Post Hindi Desk · 2 घंटे पहले · अपडेट 6 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 कारोबार
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

