|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
दुनिया

ऐतिहासिक मुलाकात: पहली बार आमने-सामने होंगे ट्रंप, पुतिन और जिनपिंग, चीन ने कहा- ग्राउंड ब्रेकिंग

वैश्विक राजनीति में एक ऐसी अभूतपूर्व मुलाकात होने जा रही है जिस पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी हुई हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिन

NRI Post Hindi Desk · 8 दिन पहले · अपडेट 5 घंटे पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
ऐतिहासिक मुलाकात: पहली बार आमने-सामने होंगे ट्रंप, पुतिन और जिनपिंग, चीन ने कहा- ग्राउंड ब्रेकिंग
📷 NRI Post Hindi Desk

वैश्विक राजनीति में एक ऐसी अभूतपूर्व मुलाकात होने जा रही है जिस पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी हुई हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग पहली बार त्रिपक्षीय बैठक में आमने-सामने होंगे, जिसे चीन ने ऐतिहासिक और बेहद महत्वपूर्ण बताया है। चीन के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने सोमवार को जानकारी दी कि राष्ट्रपति शी जिनपिंग इस बैठक की मेजबानी करेंगे और यह ऐतिहासिक मुलाकात 18 से 19 नवंबर तक चीन के शेनझेन में होने वाले 33वें एशिया-पैसिफिक इकोनॉमिक कोऑपरेशन शिखर सम्मेलन के दौरान 19 नवंबर को संपन्न होगी। माओ निंग के मुताबिक, तीनों नेता विश्व शांति, बड़ी शक्तियों के बीच रणनीतिक स्थिरता और आपसी सहयोग जैसे मुद्दों पर विस्तार से विचारों का आदान-प्रदान करेंगे। इस बैठक में दुनिया को प्रभावित करने वाले लगभग तमाम अहम मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है, जिनमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का सैन्य इस्तेमाल, परमाणु हथियारों पर नियंत्रण, ईरान और पश्चिम एशिया में जारी तनाव तथा व्यापार और अर्थव्यवस्था से जुड़े विषय शामिल हैं। इस बैठक का सबसे अहम पहलू परमाणु हथियारों पर बातचीत हो सकता है, क्योंकि अमेरिका और रूस के बीच परमाणु हथियारों की संख्या सीमित करने वाली आखिरी बड़ी संधि न्यू स्टार्ट फरवरी 2026 में समाप्त हो चुकी है, जिसके बाद दुनिया की दो सबसे बड़ी परमाणु शक्तियों के रणनीतिक हथियारों पर कोई वैधानिक बाध्यकारी सीमा नहीं रह गई है। व्हाइट हाउस की प्रवक्ता ओलिविया वेल्स के मुताबिक, ट्रंप दुनिया में परमाणु हथियारों की संख्या कम करने पर चर्चा करना चाहते हैं, हालांकि चीन का परमाणु हथियारों का जखीरा अमेरिका और रूस की तुलना में काफी छोटा है और बीजिंग पहले ही त्रिपक्षीय परमाणु हथियार नियंत्रण व्यवस्था में शामिल होने को लेकर उत्साह नहीं दिखाता रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा है कि इस मीटिंग में इकोनॉमी और ट्रेड के अलावा परमाणु निरस्त्रीकरण, ईरान और यूक्रेन पर भी चर्चा होगी तथा वे उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन से भी मिल सकते हैं। हालांकि यूक्रेन युद्ध के इस बैठक के एजेंडे में शामिल होने की संभावना कम बताई जा रही है, क्योंकि एक वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारी के मुताबिक वॉशिंगटन इस मुद्दे पर रूस के साथ अलग से बातचीत कर रहा है और रूस भी इस युद्ध को लेकर त्रिपक्षीय चर्चा में शामिल होने को लेकर अनिच्छुक बताया जा रहा है। गौरतलब है कि चीन, रूस और अमेरिका संयुक्त राष्ट्र के संस्थापक सदस्य हैं और सुरक्षा परिषद के स्थायी सदस्य भी हैं, तथा चीन ने कहा है कि मौजूदा हालात में वैश्विक चुनौतियों से निपटने और विश्व शांति व स्थिरता को बढ़ावा देने के लिए इन तीनों देशों की अहम जिम्मेदारी है कि वे मिलकर काम करें। चीन के अनुसार आपसी बातचीत को मजबूत करना, मतभेदों को सुलझाना और स्थिर संबंध बनाए रखना तीनों देशों के हित में है, और अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि क्या दुनिया की ये तीन बड़ी ताकतें मिलकर एक नए वैश्विक व्यवस्था की पटकथा लिखने जा रही हैं।

🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!