|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
इमिग्रेशन

कनाडा भेजने का सपना दिखाकर ढाई करोड़ की ठगी, फर्जी वीजा लेटर का खेल बेनकाब

वडोदरा के कारेलीबाग इलाके में स्थित अक्षर फॉरेन एजुकेशन कंसल्टेंसी के संचालक अनित उर्फ अतीत बारोट के खिलाफ कनाडा वर्क परमिट वीजा दिलाने के नाम पर 17 लोगों से 2,30,95,600 रुपये से ज्यादा की ठगी का मामल

NRI Post Desk · 112 दिन पहले · अपडेट 5 घंटे पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
कनाडा भेजने का सपना दिखाकर ढाई करोड़ की ठगी, फर्जी वीजा लेटर का खेल बेनकाब
📷 NRI Post Desk

वडोदरा के कारेलीबाग इलाके में स्थित अक्षर फॉरेन एजुकेशन कंसल्टेंसी के संचालक अनित उर्फ अतीत बारोट के खिलाफ कनाडा वर्क परमिट वीजा दिलाने के नाम पर 17 लोगों से 2,30,95,600 रुपये से ज्यादा की ठगी का मामला दर्ज किया गया है. शिकायत धवलभाई ने दर्ज कराई है. कारेलीबाग पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को पकड़ने की कार्रवाई शुरू कर दी है. और पढ़ेंपुलिस जांच में सामने आया है कि यह जाल सिर्फ वडोदरा तक सीमित नहीं था. गांधीनगर, खेड़ा, अंकलेश्वर, अहमदाबाद और आणंद के लोग भी इसका शिकार हुए. जांच के मुताबिक, कनाडा भेजने के बहाने लोगों से 3 लाख रुपये से लेकर 22 लाख रुपये तक लिए गए. जोविवेल क्रिस्टी, जयदीप रबारी, भगीरथ सांगाणी और केतन ठक्कर समेत कई लोगों के नाम सामने आए हैं.यह भी पढ़ें: ब्राजील चुनाव में अमेरिकी दखल की कोशिश? ट्रंप के दो बड़े अफसरों को नहीं मिला वीजा शिकायतकर्ता धवलभाई परिवार के साथ वडोदरा में रहते हैं और एक निजी कंपनी में मैनेजर हैं. फरवरी 2024 में वे कनाडा वर्क परमिट पर जाना चाहते थे. इसी दौरान उनकी पत्नी के ऑफिस सहयोगी पीयूष शाह के जरिए उनका संपर्क अक्षर फॉरेन एजुकेशन के अतीत बारोट से हुआ. Advertisement पीयूष शाह ने बताया था कि वह भी कनाडा जाना चाहते हैं और इस सिलसिले में अतीत बारोट से बात चल रही है. इसके बाद धवलभाई अपनी पत्नी के साथ अतीत बारोट से मिले और अपने वीजा को लेकर बात की.कनाडा भेजने का खर्च 17 लाख बतायाशिकायत के मुताबिक, अतीत बारोट ने कनाडा भेजने के लिए कुल 17 लाख रुपये खर्च बताया. उसने कहा कि आधी रकम पहले देनी होगी और बाकी रकम कनाडा पहुंचने के बाद वेतन से काट ली जाएगी. इसके बाद धवलभाई ने स्टाम्प पेपर पर नोटरी करवाकर बैंक ट्रांसफर और चेक के जरिए लाखों रुपये अतीत बारोट के खाते में जमा कराए. पैसे मिलने के बाद आरोपी ने ईमेल के जरिए एटीसीओ एलटीडी कंपनी का कथित एलएमआईए लेटर भेजा.यह भी पढ़ें: भारतीय छात्रों को US से झटका, F-1 वीजा पर सिर्फ चार साल रह सकेंगे विदेशी स्टूडेंट्सजब कंपनी को किया तो फर्जीवाड़े का हुआ खुलासाबाद में धवलभाई ने इस लेटर की पुष्टि के लिए कंपनी को ईमेल किया. तब पता चला कि यह लेटर पूरी तरह गलत और फर्जी था. इसके बाद उन्होंने अपने पैसे वापस मांगे. आरोपी ने 7.80 लाख रुपये का चेक दिया, लेकिन बैंक में जमा करने पर वह बाउंस हो गया. इसके बाद धवलभाई ने पुलिस से संपर्क किया. पुलिस का कहना है कि फर्जी दस्तावेज बनाकर विदेश जाने के इच्छुक लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी की गई. इसी मामले में कारेलीबाग पुलिस ने अतीत बारोट के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.---- समाप्त ----

🔔 इमिग्रेशन
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!