|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
कनाडा

कनाडा पुलिस ने फर्जी पहचान पर रह रहे गैंगस्टर अमृतपाल बाठ को दबोचा, पंजाब की राजनीति में हलचल

कनाडा से एक बड़ी खबर सामने आई है, जिसका सीधा असर पंजाब की राजनीति पर पड़ने वाला है। कनाडा पुलिस ने पंजाब के वांटेड गैंगस्टर अमृतपाल सिंह बाठ को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक बाठ कनाडा के सरी

NRI Post Hindi Desk · 32 दिन पहले · अपडेट 4 घंटे पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट

कनाडा से एक बड़ी खबर सामने आई है, जिसका सीधा असर पंजाब की राजनीति पर पड़ने वाला है। कनाडा पुलिस ने पंजाब के वांटेड गैंगस्टर अमृतपाल सिंह बाठ को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक बाठ कनाडा के सरी शहर में हरप्रीत सिंह की फर्जी पहचान पत्र पर रह रहा था। बाठ मूल रूप से पंजाब के तरनतारन जिले का निवासी है और उस पर विदेश से अपने गिरोह को चलाने का आरोप है। गैंगस्टर अमृत बाठ के खिलाफ पंजाब में गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम कानून समेत हत्या, हत्या की साजिश और जबरन वसूली से जुड़े करीब डेढ़ दर्जन आपराधिक मामले दर्ज हैं। इस गिरफ्तारी की सबसे चर्चित वजह बाठ का राजनीतिक जुड़ाव है। बाठ की पत्नी कंचनप्रीत कौर पंजाब की राजनीति में सक्रिय हैं और वर्तमान में शिरोमणि अकाली दल की तरनतारन से हलका इंचार्ज हैं। बताया जा रहा है कि आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में अकाली दल कंचनप्रीत कौर को तरनतारन से टिकट दे सकता है। इससे पहले कंचनप्रीत की मां सुखविंदर कौर रंधावा ने तरनतारन सीट पर उपचुनाव लड़ा था, जिसमें अकाली दल ने उन्हें टिकट दिया था, लेकिन वे चुनाव हार गईं थीं। उस उपचुनाव में भी कनाडा में बैठे गैंगस्टर अमृत बाठ पर विरोधियों को वोट के लिए धमकाने का मामला दर्ज हुआ था। गिरफ्तारी से जुड़ी अन्य अहम जानकारी सामने आ रही है। कनाडा के वेंकूवर में गैंगस्टर बाठ के पास से दो पासपोर्ट मिले हैं, जो दोनों यूरोपीय देशों के बताए जा रहे हैं। यह भी पता चला है कि कनाडा में बाठ के किसी करीबी ने ही उसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद यह कार्रवाई हुई। सरी पुलिस सेवा का कहना है कि अमृत बाठ को कनाडा बॉर्डर सर्विस एजेंसी के हवाले किया जाएगा। राजनीतिक विवाद की बात करें तो इससे पहले अकाली नेता कंचनप्रीत कौर का नाम एक विवाद में भी जुड़ा था, जिसमें 2025 में पंजाब पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया था। उन पर नेपाल के रास्ते भारत आने और उपचुनाव खत्म होते ही वापस लौट जाने का आरोप था। 2025 में कंचनप्रीत की गिरफ्तारी को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद अमृतसर ग्रामीण के तत्कालीन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को पंजाब सरकार ने निलंबित कर दिया था। अब कनाडा में बाठ की गिरफ्तारी के बाद पंजाब की राजनीति में नई बहस शुरू हो गई है, क्योंकि यह मामला सीधे तौर पर एक सक्रिय राजनीतिक परिवार से जुड़ा हुआ है और आने वाले चुनावों में इसका असर देखने को मिल सकता है।

🔔 कनाडा
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!