|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
इमिग्रेशन

कश्मीरी हिंदू युवाओं की बेरोजगारी पर बड़ा संकट, संगठनों ने सरकार से मांगा 20 हजार नौकरियों का पैकेज

कश्मीरी हिंदू संगठनों ने केंद्र सरकार से युवाओं के लिए एक नए रोजगार पैकेज की मांग को लेकर आंदोलन की चेतावनी दी है। संगठनों का कहना है कि वर्ष 2010 में दिए गए पीएम रोजगार पैकेज के तहत छह हजार नौकरियां

NRI Post Hindi Desk · 97 दिन पहले · अपडेट 5 घंटे पहले · 1 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
कश्मीरी हिंदू युवाओं की बेरोजगारी पर बड़ा संकट, संगठनों ने सरकार से मांगा 20 हजार नौकरियों का पैकेज
📷 NRI Post Hindi Desk

कश्मीरी हिंदू संगठनों ने केंद्र सरकार से युवाओं के लिए एक नए रोजगार पैकेज की मांग को लेकर आंदोलन की चेतावनी दी है। संगठनों का कहना है कि वर्ष 2010 में दिए गए पीएम रोजगार पैकेज के तहत छह हजार नौकरियां दी गई थीं, लेकिन उसके बाद से कोई नया पैकेज नहीं मिला। इससे कश्मीरी हिंदू युवा पढ़-लिखकर भी बेरोजगार हैं और अपने पैरों पर खड़ा नहीं हो पा रहे हैं। यूथ आल इंडिया कश्मीरी समाज और पनुन कश्मीर जैसे संगठन अब 15 से 20 हजार नौकरियों वाले पैकेज की मांग को लेकर प्रदर्शन की तैयारी में जुट गए हैं। पनुन कश्मीर ने चार सितंबर को धरना देने का ऐलान किया है, जबकि समिति के समक्ष भी यह मांग पहले उठाई जा चुकी है। संगठनों के अनुसार, विस्थापित कश्मीरी हिंदुओं की आर्थिक स्थिति तभी सुधर सकती है जब उनके बच्चों का भविष्य सुरक्षित होगा और उन्हें रोजगार मिलेगा। 1990 में आतंकवाद के कारण घाटी छोड़ने को मजबूर हुए परिवारों ने कठिन हालातों में बच्चों को शिक्षित किया, लेकिन आज वे युवा नौकरी के लिए दर-बदर हो रहे हैं। संगठनों का कहना है कि रोजगार पैकेज से ही युवाओं का कश्मीर से जुड़ाव बना रहेगा और घाटी वापसी का रास्ता भी खुलेगा। विस्थापित कश्मीरी हिंदू समुदाय की ओर से सरकार से यह उम्मीद जताई गई है कि वह युवाओं की बेरोजगारी को गंभीरता से लेते हुए जल्द ही नया पैकेज घोषित करेगी।

🔔 इमिग्रेशन
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!