|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
कारोबार

कानपुर की औद्योगिक पहचान लौटाने पर विमर्श, ब्रांडिंग और तकनीकी उन्नयन पर जोर

कानपुर के औद्योगिक भविष्य पर आयोजित विमर्श के द्वितीय सत्र में उद्यमियों और विशेषज्ञों ने शहर की पुरानी गरिमा लौटाने के लिए उत्पादों की ब्रांडिंग, तकनीकी उन्नयन और एकल विंडो समन्वय पर जोर दिया। 'विकसि

NRI Post Hindi Desk · 5 दिन पहले · अपडेट 5 घंटे पहले · 3 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
कानपुर की औद्योगिक पहचान लौटाने पर विमर्श, ब्रांडिंग और तकनीकी उन्नयन पर जोर
📷 NRI Post Hindi Desk

कानपुर के औद्योगिक भविष्य पर आयोजित विमर्श के द्वितीय सत्र में उद्यमियों और विशेषज्ञों ने शहर की पुरानी गरिमा लौटाने के लिए उत्पादों की ब्रांडिंग, तकनीकी उन्नयन और एकल विंडो समन्वय पर जोर दिया। 'विकसित उत्तर प्रदेश-विकसित कानपुर' की परिकल्पना को साकार करने के उद्देश्य से गुरुवार को आर्यनगर स्थित द स्पोर्ट्स हब सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम के तीसरे सत्र में 'औद्योगिक विकास: संभावना और वास्तविकता' विषय पर गहन मंथन हुआ, जिसमें शहर के दिग्गज उद्यमियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने एक स्वर में कहा कि कानपुर को उसकी पुरानी औद्योगिक गरिमा वापस दिलाने के लिए आरोप-प्रत्यारोप से बाहर निकलकर एकीकृत कार्ययोजना पर काम करना होगा। काउंसिल फार लेदर एक्सपोर्ट्स मध्य क्षेत्र के पूर्व अध्यक्ष असद के. इराकी ने कहा कि कानपुर के उत्पाद लंदन और अमेरिका की हाई-स्ट्रीट बाजारों में बिकते हैं तथा शहर गुच्ची-प्राडा जैसे अंतरराष्ट्रीय ब्रांडों के लिए भी उत्पाद बनाता है, लेकिन अपनी खुद की ब्रांडिंग न होने के कारण सही कीमत नहीं मिल पाती। उन्होंने मिलान और पेरिस की तर्ज पर फैशन ट्रेंड पूर्वानुमान के लिए निफ्ट जैसे संस्थानों और उद्योग के बीच समन्वय की आवश्यकता जताई तथा कानपुर एयरपोर्ट से सीमित उड़ानों की समस्या उठाते हुए लखनऊ एयरपोर्ट को 'कानपुर-लखनऊ एयरपोर्ट' के रूप में विकसित कर अंतरराष्ट्रीय कनेक्टिविटी बढ़ाने की मांग की। रक्षा उद्यमी मनोज गुप्ता ने यूक्रेन और ईरान-इजरायल संघर्ष का उदाहरण देते हुए कहा कि वर्तमान युद्ध तकनीक अब सैनिकों के बजाय ड्रोन, एंटी-ड्रोन और माइक्रो मिसाइलों पर केंद्रित हो गई है। उन्होंने कहा कि रक्षा क्षेत्र में सीधे अंतिम उत्पाद बनाने के बजाय ड्रोन के मोटर, स्ट्रक्चर और अन्य कंपोनेंट बनाने के अवसर खूब हैं। उनके अनुसार समय के साथ तकनीक और गुणवत्ता में अपग्रेड न होने के कारण ही सरकारी फैक्ट्रियां प्रतिस्पर्धा में पिछड़ीं और अब आटोमेशन तथा वर्ल्ड-क्लास क्वालिटी समय की मांग है। नार्दर्न इंडिया होजरी मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज बंका ने कहा कि कभी 'मैनचेस्टर आफ ईस्ट' कहलाने वाला कानपुर समय के साथ तकनीक को अपनाने में पिछड़ गया, जिससे तिरुपुर और लुधियाना जैसे शहर आगे निकल गए। उन्होंने कहा कि आज कानपुर का होजरी व रेडीमेड उद्योग ही शहर की टेक्सटाइल विरासत को बचाए हुए है तथा मांग की कि कानपुर में एक आधुनिक डिजाइन स्टूडियो और टेस्टिंग लैब की स्थापना हो तथा उद्योग शहर की खुद की ब्रांडिंग करे। उद्यमियों के सवालों पर संयुक्त आयुक्त उद्योग सुनील कुमार ने कहा कि सभी विभागों की एकीकृत योजना के साथ विस्तृत परियोजना रिपोर्ट बनाने की जरूरत है तथा 'क्रीडा' जैसी एकल नोडल संस्था से ऐसी समस्याओं का समाधान होगा। उन्होंने बताया कि पिछले दो-तीन वर्षों में कानपुर क्षेत्र से रक्षा विनिर्माण लाइसेंस के लिए आवेदन करने वाली इकाइयों की संख्या में तेजी से वृद्धि हुई है, जो शहर के औद्योगिक पुनरुत्थान का शुभ संकेत है। सत्र के अंत में ओपन हाउस के दौरान वरिष्ठ साहित्यकार अशोक वाजपेयी ने आर्डिनेंस फैक्ट्रियों में घटते रोजगार का सवाल उठाया, जिस पर मनोज गुप्ता ने कहा कि तकनीक का प्रयोग नहीं करने से सरकारी फैक्ट्रियां पिछड़ गई हैं। अमित रुइया ने पेरिस-मिलान की तर्ज पर फैशन हब बनाने के सुझाव को लागू करने के लिए स्थानीय स्तर पर फैशन डिजाइनिंग शिक्षण केंद्र की स्थापना पर जोर दिया। सत्र का संचालन लोकल इंचार्ज गौरव दीक्षित ने किया।

🔔 कारोबार
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!