|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
कारोबार

कोलकाता में 75 करोड़ की जमीन हड़पने का खेल बेनकाब, तीन कारोबारियों पर ईडी की चार्जशीट

कोलकाता में फर्जी दस्तावेजों के जरिए करोड़ों रुपये की जमीन हड़पने के संगठित खेल का ईडी ने पर्दाफाश किया है। दक्षिण कोलकाता के गड़िया और आसपास के इलाकों में 75 करोड़ रुपये से अधिक की जमीन हड़पने के माम

NRI Post Hindi Desk · 4 दिन पहले · अपडेट 4 घंटे पहले · 1 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
कोलकाता में 75 करोड़ की जमीन हड़पने का खेल बेनकाब, तीन कारोबारियों पर ईडी की चार्जशीट
📷 NRI Post Hindi Desk

कोलकाता में फर्जी दस्तावेजों के जरिए करोड़ों रुपये की जमीन हड़पने के संगठित खेल का ईडी ने पर्दाफाश किया है। दक्षिण कोलकाता के गड़िया और आसपास के इलाकों में 75 करोड़ रुपये से अधिक की जमीन हड़पने के मामले में जांच एजेंसी ने तीन कारोबारियों अमित गांगुली, रामप्रसाद मुखोपाध्याय और देवाशीष चौधरी के खिलाफ कोलकाता स्थित विशेष अदालत में आरोपपत्र दाखिल किया है। ईडी ने राज्य पुलिस की ओर से दर्ज 13 प्राथमिकी के आधार पर धनशोधन के पहलू से जांच शुरू की थी, जो सोनारपुर, नरेंद्रपुर और विधाननगर के इलेक्ट्रानिक काम्प्लेक्स थाने में दर्ज की गई थीं। इन मामलों में धोखाधड़ी, आपराधिक साजिश, जालसाजी और फर्जी दस्तावेजों के इस्तेमाल के आरोप शामिल हैं। जांच एजेंसी का आरोप है कि आरोपित जमीन के असली मालिकों को उनके अधिकार से वंचित कर संपत्तियों का अवैध हस्तांतरण कराते थे। ईडी की चार्जशीट के मुताबिक, आरोपित पहले जमीन मालिकों के साथ डेवलपमेंट एग्रीमेंट और पावर आफ अटार्नी के जरिए संपर्क बनाते थे, और इसके बाद जमीन के स्वामित्व से जुड़े दस्तावेजों में कथित तौर पर हेरफेर किया जाता था। फर्जी पावर आफ अटार्नी, कंपनी के फर्जी बोर्ड प्रस्ताव और उत्तराधिकार संबंधी दस्तावेज तैयार कर जमीन पर अधिकार जताया जाता था, और फिर इन्हीं दस्तावेजों के आधार पर रजिस्ट्री, जमीन के रिकार्ड में म्यूटेशन और दीवानी मुकदमे किए जाते थे। कुछ जमीन मालिकों को धमकाने और उन्हें उनकी ही संपत्ति में प्रवेश से रोकने के भी आरोप हैं।

🔔 कारोबार
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!