प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आईआईटी खड़गपुर के 75 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया और संस्थान के 75 छात्रों से बातचीत की। यह बातचीत '75 वॉयसेस फॉर विकसित भारत' पहल के तहत हुई, जिसमें छात्रों को प्रधानमंत्री के साथ अपने विचार साझा करने और विकसित भारत के लक्ष्य पर चर्चा करने का अवसर मिला। इस मौके पर पीएम मोदी ने आईआईटी खड़गपुर के 75 साल पूरे होने पर एक विशेष स्मारक सिक्का भी जारी किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि वह चुनौती को चुनौती दिए बिना नहीं रह सकते और यह हमारी सोच पर निर्भर करता है कि हम चुनौती का सामना कैसे करते हैं तथा कितनी जल्दी संतुष्ट होकर बैठ जाते हैं। उन्होंने कहा कि कई लोग अपनी सोच और क्षमताओं को सीमित कर लेते हैं, जिसे सीमित विश्वास कहा जाता है। पीएम मोदी ने कहा कि 20 साल पहले तक गरीबी को एक ऐसी समस्या माना जाता था जिसे दूर करना मुश्किल है, पहले गरीबी हटाने के नारे तो लगाए गए, लेकिन नीतियां बनाने और उन पर काम करने के दौरान पूरा सिस्टम सुस्त पड़ा रहता था। उन्होंने पहले की सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले लोगों की सोच थी कि इतनी बड़ी आबादी में गरीबी दूर नहीं हो सकती और देश ऐसे ही चलता रहेगा। पीएम मोदी ने कहा कि जब उनकी सरकार आई तो उन्होंने लाल किले से गरीबों के लिए शौचालय बनाने की बात कही, लेकिन उस समय संसद में लोग इस बात का मजाक उड़ाते थे और वे गरीबों तथा महिलाओं के लिए शौचालय की जरूरत को नहीं समझ पाए थे। उनके मुताबिक ऐसी सोच के कारण देश लंबे समय तक जरूरी सुविधाओं से वंचित रहा, जबकि उनकी सरकार ने पिछले 12 साल में इस सोच को बदला और गरीबों को सशक्त बनाने की दिशा में काम किया।
गरीबों के लिए शौचालय बनाने पर उड़ा था मजाक, पीएम मोदी ने विपक्ष पर साधा निशाना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आईआईटी खड़गपुर के 75 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया और संस्थान के 75 छात्रों से बातचीत की। यह बातचीत '75 वॉयसेस फॉर विकसित भारत' पहल
NRI Post Hindi Desk · 4 दिन पहले · अपडेट 4 घंटे पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।




