|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
दुनिया

गांजा तस्करी सिंडिकेट का भंडाफोड़, 94 लाख का माल जब्त; 9 गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल में एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने गांजा तस्करी के एक अंतरराज्यीय सिंडिकेट के नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। इसके लिए पश्चिम बंगाल और पड़ोसी राज्य ओडिशा के कुछ इलाकों में छह दिनों तक लगातार

NRI Post Hindi Desk · 5 दिन पहले · अपडेट 5 घंटे पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट

पश्चिम बंगाल में एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने गांजा तस्करी के एक अंतरराज्यीय सिंडिकेट के नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। इसके लिए पश्चिम बंगाल और पड़ोसी राज्य ओडिशा के कुछ इलाकों में छह दिनों तक लगातार कार्रवाई की गई। अधिकारियों के मुताबिक, इस अभियान के दौरान तस्करी नेटवर्क की अहम कड़ियों को तोड़ने में सफलता मिली है। कार्रवाई 14 नवंबर से 19 नवंबर तक चली, जिसमें अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी की गई। इस पूरे ऑपरेशन में कुल 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। छह दिनों तक चले इस समन्वित अभियान के दौरान पुलिस और एंटी-नारकोटिक्स टीम ने कुल 187 किलोग्राम गांजा बरामद किया। जब्त गांजे की अवैध बाजार में अनुमानित कीमत करीब 94 लाख रुपये बताई गई है। एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स के मुताबिक, यह कार्रवाई राज्य के भीतर और दूसरे राज्यों से जुड़े गांजा तस्करी नेटवर्क के खिलाफ की गई थी। छापेमारी के दौरान सिंडिकेट से जुड़े कई अहम लोगों को गिरफ्तार किया गया। एजेंसी अब इस नेटवर्क के दूसरे सदस्यों और इसकी सप्लाई चेन की जानकारी जुटा रही है। एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स पश्चिम बंगाल की आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, गांजा बरामदगी से जुड़े मामलों में तीन अलग-अलग आपराधिक मामले दर्ज किए गए हैं। इन तीन प्राथमिकी में कुल 12 आरोपियों के नाम शामिल किए गए हैं। इनमें से 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि बाकी तीन आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। उनकी तलाश में जांच एजेंसियां जुटी हुई हैं। पुलिस इन मामलों में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका का पता लगाने की कोशिश कर रही है। जांच एजेंसियों का फोकस अब गांजे की सप्लाई चेन को पूरी तरह खंगालने पर है। अधिकारी यह पता लगाने में जुटे हैं कि बरामद गांजा कहां से लाया गया था और इसकी सप्लाई किन रास्तों से की जानी थी। इसके अलावा, गांजे की डिलीवरी के लिए तय किए गए ठिकानों और तस्करी नेटवर्क से जुड़े दूसरे ऑपरेटिव्स की पहचान भी की जा रही है। एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स इस पूरे नेटवर्क के स्रोत, ट्रांजिट रूट और डिलीवरी पॉइंट्स का पता लगाकर सिंडिकेट से जुड़े बाकी लोगों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!