गाजियाबाद के विजय नगर स्थित वार्ड 27 के शांति नगर तथा वार्ड 32 के हरवंश नगर और भट्टा रोड क्षेत्र में लंबे समय से बनी सीवर समस्या के समाधान के लिए नगर निगम ने बड़ी योजना तैयार की है। इन तीनों क्षेत्रों में सीवर व्यवस्था को दुरुस्त करने हेतु कुल 9.12 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। मंगलवार को महापौर सुनीता दयाल ने तीनों क्षेत्रों में 12,500 मीटर सीवर लाइन बिछाने और 3600 घरों को मुफ्त सीवर कनेक्शन देने के कार्य का शिलान्यास किया। इस अवसर पर पार्षद नरेश जाटव, सुभाष चौधरी और पूर्व पार्षद राकेश त्यागी सहित स्थानीय लोग भी उपस्थित रहे। महापौर ने बताया कि शांति नगर में 4.23 करोड़ रुपये की लागत से 5985 मीटर सीवर लाइन बिछाई जाएगी और इसके साथ ही 2000 घरों को सीवर कनेक्शन दिए जाएंगे। वहीं हरवंश नगर और भट्टा रोड में 4.89 करोड़ रुपये की लागत से 300 मिलीमीटर व्यास की 5200 मीटर तथा 450 मिलीमीटर व्यास की 900 मीटर सीवर लाइन बिछाई जाएगी, जिससे 1600 घरों को कनेक्शन देने का कार्य किया जाएगा। दोनों परियोजनाओं के तहत 300 और 450 मिलीमीटर व्यास की सीवर लाइन डाली जाएगी। महापौर ने कहा कि पहले सीवर लाइन बिछाने के बाद घरों को कनेक्शन नहीं दिए जाते थे, जिसके कारण लोगों को बाद में अपने खर्च पर कनेक्शन लेना पड़ता था और कई बार लाइन में ब्लाकेज की समस्या भी सामने आती थी। इस बार लाइन बिछाने के साथ ही घरों को मुफ्त कनेक्शन देने की व्यवस्था की गई है, ताकि लाइन शुरू होने के साथ ही घरों का सीवर उससे जुड़ सके और लोगों को अलग से खर्च न उठाना पड़े। इस पहल से विजय नगर, शांति नगर, हरवंश नगर और भट्टा रोड के हजारों परिवारों को राहत मिलने की उम्मीद है।
गाजियाबाद के विजय नगर में 9.12 करोड़ से सुधरेगी सीवर व्यवस्था, 3600 घरों को मिलेगा मुफ्त कनेक्शन
गाजियाबाद के विजय नगर स्थित वार्ड 27 के शांति नगर तथा वार्ड 32 के हरवंश नगर और भट्टा रोड क्षेत्र में लंबे समय से बनी सीवर समस्या के समाधान के लिए नगर निगम ने बड़ी योजना तैयार की है। इन तीनों क्षेत्रों
NRI Post Hindi Desk · 6 घंटे पहले · अपडेट 4 घंटे पहले · 1 मिनट पढ़ने का समय
🔔 कारोबार
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।





