ग्रेटर नोएडा के दादरी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत जीटी रोड स्थित चिटेहरा गांव के पास एक सीएनजी पंप पर उस समय बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया जब बुलंदशहर निवासी अनिल नामक व्यक्ति अपनी वैगनआर कार में गैस डलवाने के लिए रुका था। अनिल एटीएम मशीनों में कैश डालने का काम करता है और बताया जा रहा है कि वह दादरी की तरफ जा रहा था। गैस डलवाने के बाद जब वह वापस अपनी कार में बैठा तो उसे पता चला कि कार में रखा नोटों से भरा बैग गायब है। पीड़ित के अनुसार बैग में 25 लाख रुपये नकद और एक लाइसेंसी पिस्टल रखी हुई थी। पीड़ित का आरोप है कि बाइक सवार दो युवक इस बैग को लेकर मौके से फरार हो गए। घटना का पता चलते ही पीड़ित ने तत्काल 112 पर सूचना दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। एडीसीपी ग्रेटर नोएडा संतोष कुमार ने बताया कि पीड़ित से पूछताछ की जा रही है और घटना के पर्दाफाश के लिए पुलिस की टीमें लगा दी गई हैं। उन्होंने बताया कि शिकायत मिलने पर मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटनास्थल पर पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की पहचान के लिए सुराग जुटाए जा रहे हैं। यह घटना सीएनजी पंप जैसी सार्वजनिक जगह पर हुई है जिससे इलाके में सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं और व्यापारियों व आम लोगों में चिंता का माहौल है। पुलिस का कहना है कि वह मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ने का दावा किया जा रहा है।
ग्रेटर नोएडा में सीएनजी पंप पर बड़ी वारदात, कार से 25 लाख नकद और लाइसेंसी पिस्टल लेकर चोर फरार
ग्रेटर नोएडा के दादरी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत जीटी रोड स्थित चिटेहरा गांव के पास एक सीएनजी पंप पर उस समय बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया जब बुलंदशहर निवासी अनिल नामक व्यक्ति अपनी वैगनआर कार में गैस ड
NRI Post Hindi Desk · 4 दिन पहले · अपडेट 4 घंटे पहले · 1 मिनट पढ़ने का समय
🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।




