जमुई के खैरा प्रखंड अंतर्गत गिद्धेश्वर रेंज के नगरुआ पहाड़ स्थित जंगलों में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान एसएसबी को बड़ी सफलता हाथ लगी है। शुक्रवार को सुरक्षा बलों ने सघन सर्च अभियान चलाकर दो पुरानी देसी राइफल समेत विभिन्न बोर के कारतूस और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है। बरामद हथियारों को अज्ञात अपराधकर्मियों, शरारती तत्वों या संदिग्ध नक्सलियों द्वारा जंगल में छिपाकर रखे जाने की आशंका जताई गई है। कमांडेंट अनिल कुमार पाठानिया के दिशा-निर्देश पर ए-समवाय परासी को सूचना मिली थी कि नगरुआ पहाड़ के जंगल में अवैध हथियार और कारतूस छिपाकर रखे गए हैं। सूचना की गंभीरता को देखते हुए ए-समवाय परासी कैंप के कमांडर सहायक कमांडेंट अरुण कुमार के नेतृत्व में विशेष सर्च टीम गठित की गई, जिसमें एसएसबी के 19 जवानों के साथ गरही थाना के आरक्षी संतोष कुमार को शामिल किया गया। इसके बाद टीम ने नगरुआ पहाड़ के दुर्गम जंगली इलाके में सघन तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान दो पुरानी एवं आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त देसी राइफल, 315 बोर के दो मिसफायर कारतूस, छह खाली गोली, 7.62 एमएम का एक जिंदा कारतूस, एक खाली गोली, एक डमी राउंड और एक मैगजीन फिलर बरामद किया गया। सुरक्षात्मक उपायों के साथ बरामद हथियारों और अन्य सामान को जंगल से बाहर निकाला गया और बाद में सभी बरामद सामग्री को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए गरही थाना पुलिस को सौंप दिया गया। एसएसबी के अधिकारियों के अनुसार, क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान लगातार चलाया जा रहा है और सुरक्षा बल संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर बनाए हुए हैं। इससे पहले भी इस इलाके में अभियान चलाकर हथियार और गोला-बारूद बरामद किए जा चुके हैं, और वर्तमान में भी जंगलों में तलाशी अभियान जारी है।
जमुई के नगरुआ पहाड़ पर एसएसबी का बड़ा ऑपरेशन, दो देसी राइफल और भारी मात्रा में कारतूस बरामद
जमुई के खैरा प्रखंड अंतर्गत गिद्धेश्वर रेंज के नगरुआ पहाड़ स्थित जंगलों में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान एसएसबी को बड़ी सफलता हाथ लगी है। शुक्रवार को सुरक्षा बलों ने सघन सर्च अभियान चलाकर दो पुरानी दे
NRI Post Hindi Desk · 7 घंटे पहले · अपडेट 7 घंटे पहले · 1 मिनट पढ़ने का समय
🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।





