शादी घर में हो और बहन अपने लुक से महफिल न लूटे, ऐसा भला कैसे हो सकता है! इन दिनों अभिनेत्री सागरिका घाटगे के घर में शादी की खुशियां छाई हुई हैं। सागरिका के छोटे भाई और क्रिकेटर जहीर खान के साले शिवजीत घाटगे आज यानी 16 नवंबर को पल्लवी के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। इस खास मौके पर पूरा परिवार जश्न में डूबा हुआ है। इसी बीच सागरिका ने अपने भाई की शादी के फंक्शन से एक खूबसूरत तस्वीर इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा की है, जिसमें उनका रॉयल और ट्रेडिशनल अंदाज देखने को मिल रहा है। सिल्वर शेड की साड़ी, माथे पर सजा मांग टीका और गले में मोतियों का हार पहनकर अभिनेत्री बेहद खूबसूरत लग रही हैं। सागरिका ने भाई की शादी के फंक्शन के लिए ग्रे-सिल्वर शेड की खूबसूरत साड़ी चुनी है, जिस पर बारीक और हैवी एम्ब्रॉयडरी वर्क नजर आ रहा है और यह उनके पूरे लुक को रिच और रॉयल टच दे रहा है। इसके साथ उन्होंने मैचिंग ब्लाउज पहना है और साड़ी का रंग तथा उस पर की गई कारीगरी उनके लुक को काफी एलिगेंट बना रही है। अभिनेत्री ने अपने इस ट्रेडिशनल आउटफिट को बहुत ही खूबसूरती से कैरी किया है। अपने लुक को खास बनाने के लिए सागरिका ने जूलरी पर भी पूरा ध्यान दिया है और उनके माथे पर सजा खूबसूरत मांग टीका लोगों का ध्यान खूब खींच रहा है। वहीं गले में डायमंड का लेयर्ड नेकलेस उनके रॉयल लुक में चार चांद लगा रहा है, कानों में मैचिंग ईयररिंग्स पहने अभिनेत्री काफी खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने अपने बालों को पीछे की तरफ करीने से बांधा है और मेकअप भी काफी सॉफ्ट रखा है, कुल मिलाकर उनका लुक किसी शाही शादी के लिए एकदम परफेक्ट नजर आ रहा है। बता दें कि सागरिका घाटगे के छोटे भाई शिवजीत घाटगे आज यानी 16 नवंबर को पल्लवी के साथ सात फेरे लेने जा रहे हैं और शादी का आयोजन जयपुर के चौमूं स्थित पांच सितारा होटल आरशिंदर रिसॉर्ट में हो रहा है। इस शादी को लेकर पहले से ही काफी चर्चा है, जिसकी वजह शिवजीत का शाही पारिवारिक बैकग्राउंड और शादी में बॉलीवुड व क्रिकेट जगत की हस्तियों का शामिल होना है। जहीर खान के साले की शादी में शामिल होने के लिए आशीष नेहरा, पार्थिव पटेल और अजीत अगरकर अपने-अपने परिवार के साथ पहुंच चुके हैं। शिवजीत महाराष्ट्र के कोल्हापुर के पास कागल के एक शाही मराठा परिवार से आते हैं और वह एक बिजनेसमैन हैं तथा फिटनेस ऐप स्टेपसेटगो के सीईओ हैं। वहीं उनकी बहन सागरिका को शाहरुख खान की फिल्म चक दे इंडिया से पहचान मिली थी, जिसमें उन्होंने प्रीति सभरवाल का किरदार निभाया था। सागरिका ने साल 2017 में पूर्व क्रिकेटर जहीर खान से शादी की थी और अब भाई की शादी के मौके पर उनका खूबसूरत अंदाज चर्चा में है।
जयपुर में जहीर खान के साले की शादी, सिल्वर साड़ी में सागरिका का शाही अंदाज
शादी घर में हो और बहन अपने लुक से महफिल न लूटे, ऐसा भला कैसे हो सकता है! इन दिनों अभिनेत्री सागरिका घाटगे के घर में शादी की खुशियां छाई हुई हैं। सागरिका के छोटे भाई और क्रिकेटर जहीर खान के साले शिवजीत
NRI Post Hindi Desk · 9 दिन पहले · अपडेट 5 घंटे पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 मनोरंजन
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

