|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
दुनिया

जर्मनी में शाम 5 बजते ही खाली हो जाता है ऑफिस, वायरल वीडियो ने भारत में छेड़ी वर्क कल्चर पर बहस

सोशल मीडिया पर जर्मनी में काम करने वाली एक भारतीय महिला का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने दिखाया कि शाम के पांच बजते ही उनका पूरा ऑफिस लगभग खाली हो जाता है। इंस्टाग्राम यूजर सना शेख न

NRI Post Hindi Desk · 4 दिन पहले · अपडेट 4 घंटे पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
जर्मनी में शाम 5 बजते ही खाली हो जाता है ऑफिस, वायरल वीडियो ने भारत में छेड़ी वर्क कल्चर पर बहस
📷 NRI Post Hindi Desk

सोशल मीडिया पर जर्मनी में काम करने वाली एक भारतीय महिला का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने दिखाया कि शाम के पांच बजते ही उनका पूरा ऑफिस लगभग खाली हो जाता है। इंस्टाग्राम यूजर सना शेख ने अपने अकाउंट पर यह वीडियो साझा किया है, जिसमें वह पहले अपनी घड़ी दिखाती हैं जिसमें शाम के पांच बजकर दस मिनट हुए हैं और इसके बाद कैमरा ऑफिस की तरफ घुमाती हैं जहां कोई कर्मचारी नजर नहीं आता। सना वीडियो में बताती हैं कि वह अभी ऑफिस में हैं क्योंकि उनकी मीटिंग थोड़ी लंबी चल गई थी, लेकिन उनका पूरा ऑफिस पूरी तरह खाली है क्योंकि सभी ने उन्हें बाय कहा और अपने घर चले गए। उन्होंने बताया कि जर्मनी में लोग अपने निजी समय को काफी महत्व देते हैं और शिफ्ट खत्म होते ही ऑफिस से निकल जाते हैं। सना ने भारत से तुलना करते हुए कहा कि अगर कोई कर्मचारी भारत में शाम पांच बजे ऑफिस से चला जाए तो लोग मान लेते हैं कि वह हाफ डे लेकर जा रहा है, लेकिन जर्मनी में ऐसा नहीं है और वहां समय पर ऑफिस छोड़ना सामान्य बात है। उन्होंने वीडियो के कैप्शन में लिखा कि जर्मनी में पांच बजे के बाद ऑफिस में क्या होता है। वीडियो वायरल होने के बाद कई यूजर्स ने अपने अनुभव साझा किए, जिनमें एक यूजर ने बताया कि बेल्जियम में देर तक काम करने पर एक क्लाइंट ने उसे तुरंत लैपटॉप बंद करने को कहा क्योंकि क्लाइंट का मानना था कि काम के तय समय के बाद ऑफिस में रुकना स्वस्थ कॉर्पोरेट कल्चर का हिस्सा नहीं है। एक अन्य यूजर ने कहा कि विदेशी मैनेजर आमतौर पर ऑफिस टाइम का सम्मान करते हैं और अगर वे किसी कर्मचारी को तय समय से ज्यादा काम करते देखते हैं तो उसे लॉग ऑफ करने की याद भी दिलाते हैं। वहीं एक यूजर ने कहा कि इसका संबंध काम करने के तरीके से भी है क्योंकि वहां कर्मचारी समय पर काम शुरू करते हैं और अनावश्यक चाय ब्रेक या लंबे समय तक ऑफिस में बातचीत करने से बचते हैं। सना के इस वीडियो ने एक बार फिर अलग-अलग देशों की ऑफिस कल्चर और वर्क-लाइफ बैलेंस को लेकर सोशल मीडिया पर व्यापक चर्चा शुरू कर दी है।

🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!