|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
मनोरंजन

जीटीए-6 के ट्रेंड से जुड़े पीएम मोदी, गेम के बहाने दिखाई भारत की विकास गाथा

गेमिंग की दुनिया में मशहूर ग्रैंड थेफ्ट ऑटो सीरीज को शायद ही कोई गेमिंग पसंद करने वाला व्यक्ति नहीं जानता होगा। यह दुनिया की सबसे लोकप्रिय गेम सीरीज में से एक है और इसने कई रिकॉर्ड बनाए हैं। 19 नवंबर

NRI Post Hindi Desk · 6 दिन पहले · अपडेट 5 घंटे पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट

गेमिंग की दुनिया में मशहूर ग्रैंड थेफ्ट ऑटो सीरीज को शायद ही कोई गेमिंग पसंद करने वाला व्यक्ति नहीं जानता होगा। यह दुनिया की सबसे लोकप्रिय गेम सीरीज में से एक है और इसने कई रिकॉर्ड बनाए हैं। 19 नवंबर 2026 को 13 साल के लंबे इंतजार के बाद जीटीए-6 लॉन्च हुआ है और इंटरनेट पर इस गेम को लेकर लोगों के बीच काफी क्रेज देखने को मिल रहा है। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसके जरिए उन्होंने जीटीए की ट्रेंडिंग का हिस्सा बनते हुए भारत के विकास की झलक दिखाई है। दरअसल, जीटीए-5 साल 2013 में लॉन्च हुआ था, जबकि जीटीए-6 साल 2026 में आया है और इन दोनों गेम के लॉन्च के बीच के समय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यकाल रहा है। पोस्ट में इसी दौरान भारत में हुए बदलावों को दिखाया गया है। पोस्ट के मुताबिक साल 2013 में गरीबी का आंकड़ा 27 प्रतिशत था, जो साल 2026 में घटकर 2.6 प्रतिशत रह गया है, जबकि स्वच्छता का आंकड़ा 39 प्रतिशत से बढ़कर 100 प्रतिशत बताया गया है। इसी तरह साल 2013 में भारत की सोलर क्षमता 2.82 गीगावाट थी, जो अब बढ़कर 175 गीगावाट हो चुकी है, और आज भारत में 440 स्पेस स्टार्टअप हैं। पोस्ट में रेलवे नेटवर्क के इलेक्ट्रिफिकेशन का आंकड़ा करीब 20 प्रतिशत से बढ़कर 99.6 प्रतिशत होने, एक जीबी डेटा की कीमत 308 रुपये से घटकर 7.1 रुपये रह जाने और भारत के डिफेंस इंपोर्टर से एक्सपोर्टर बनने की बात भी कही गई है। पोस्ट के अनुसार भारत अब 80 से ज्यादा देशों में डिफेंस का सामान एक्सपोर्ट कर रहा है और नक्सलवाद से प्रभावित जिलों की संख्या 182 से घटकर जीरो हो गई है। इन सभी आंकड़ों को काफी नए और ट्रेंडिंग अंदाज में दिखाया गया है। इसी तरह असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने भी जीटीए-6 की ग्लोबल रिलीज को गुवाहाटी के तेजी से हो रहे विकास से जोड़ते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया, जो देखते ही देखते वायरल हो गया। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि जहां गेमर्स जीटीए-6 की वर्चुअल दुनिया में नए लेवल एक्सप्लोर कर रहे हैं, वहीं गुवाहाटी भी असल जिंदगी में अपने नए अपग्रेड और बोनस लेवल अनलॉक कर रहा है। इस पोस्ट के जरिए उन्होंने गुवाहाटी को पूर्वोत्तर भारत और दक्षिण-पूर्व एशिया के प्रमुख गेटवे के रूप में विकसित करने की राज्य सरकार की कोशिशों को दिखाया, जिसमें आधुनिक गुवाहाटी गेटवे टर्मिनल रिवरफ्रंट हब, नए फ्लाईओवर और बेहतर बनाए गए सार्वजनिक स्थानों का जिक्र किया गया है। इस तरह पॉप कल्चर और जीटीए-6 के ट्रेंड का इस्तेमाल करते हुए देश में हो रहे विकास कार्यों को लोगों के सामने पेश किया गया है।

🔔 मनोरंजन
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!