वीडियो गेम की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सिर्फ खेल तक सीमित नहीं है, बल्कि मनोरंजन का पूरा इकोसिस्टम बन चुका है। ग्रैंड थेफ्ट ऑटो यानी जीटीए का नाम अब केवल गेमर्स के बीच नहीं, बल्कि आम दर्शकों तक पहुंच चुका है। एक रिपोर्ट के अनुसार, जीटीए फ्रेंचाइजी से जुड़े वीडियो अब तक प्लेटफॉर्म पर 900 अरब से अधिक बार देखे जा चुके हैं, जो किसी भी गेम के लिए अभूतपूर्व आंकड़ा है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि जीटीए 6 के रिलीज होने से पहले ही इससे जुड़े वीडियो को 40 अरब से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं, यानी गेम बाजार में आने से पहले ही उसने रिकॉर्ड तोड़ दिया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, जीटीए सीरीज को अब तक 900 अरब से अधिक व्यूज मिल चुके हैं और केवल प्री-लॉन्च वीडियो ही 40 अरब व्यूज का आंकड़ा पार कर चुके हैं। यह आंकड़ा 19 नवंबर को होने वाले गेम लॉन्च से पहले का है, जो दर्शाता है कि करोड़ों लोग इसके ट्रेलर, गेम से जुड़ी चर्चाओं, क्रिएटर्स के वीडियो और पुरानी कहानियों को भी देख रहे हैं। इस गेम की दुनिया में लोग सिर्फ मिशन पूरे नहीं करते, बल्कि कहानियां बनाते हैं, किरदार निभाते हैं, कॉमेडी करते हैं और घंटों तक दूसरों को ऐसा करते हुए देखते भी हैं। अमेरिका में 14 से 29 साल के 496 इंटरनेट यूजर्स पर किए गए एनआरजी सर्वे में 82 फीसदी लोगों ने जीटीए को उन मनोरंजन नामों में शामिल किया, जिन्हें ज्यादातर लोग जानते हैं। इसी सर्वे में हॉलीवुड सेलिब्रिटीज के लिए यह आंकड़ा 79 फीसदी और सुपर बाउल के लिए 83 फीसदी था, यानी जीटीए ने लोकप्रियता के मामले में हॉलीवुड सितारों को पीछे छोड़ दिया है। यह दर्शाता है कि जीटीए की पहचान अब गेमिंग से बाहर भी पहुंच चुकी है और यह दुनिया के सबसे बड़े मनोरंजन ब्रांड्स में गिना जाने लगा है। जीटीए की लोकप्रियता का एक बड़ा कारण इसका रोलप्ले यानी आरपी फॉर्मेट है, जिसमें क्रिएटर्स सिर्फ गेम नहीं खेलते, बल्कि अपने लिए एक किरदार बनाते हैं और उसी की तरह गेम की दुनिया में रहते हैं। कोई क्रिएटर पुलिस अधिकारी बन जाता है, कोई बिजनेस चलाता है, कोई गैंगस्टर का किरदार निभाता है और कोई आम नागरिक की जिंदगी जीता है। इन कहानियों की स्क्रिप्ट पहले से तय नहीं होती, बल्कि खिलाड़ी अपनी बातचीत और फैसलों से कहानी को आगे बढ़ाते हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, जीटीए रोलप्ले वीडियो को अब तक 8 अरब से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और साल 2025 में इस तरह के वीडियो अपलोड होने की संख्या 17 लाख तक पहुंच गई, जो अब तक का रिकॉर्ड है। भारत में भी जीटीए रोलप्ले का बड़ा उदाहरण एस8यूएल का सोलसिटी है, जो जीटीए 5 पर आधारित एक रोलप्ले सर्वर है, जहां अलग-अलग क्रिएटर्स अपने किरदार बनाकर एक साझा वर्चुअल शहर में रहते और कहानियां बनाते हैं। एस8यूएल के सीईओ और को-फाउंडर अनिमेश अग्रवाल के मुताबिक, सोलसिटी ने दिखाया है कि एक गेम किस तरह अपने आप में अलग मनोरंजन मंच बन सकता है, जहां दर्शक सिर्फ गेमप्ले नहीं देखते, बल्कि किरदारों की जिंदगी, उनके रिश्तों और उनके साथ होने वाली घटनाओं को भी फॉलो करते हैं। कई कंटेंट क्रिएटर्स इस इंतजाम में हैं कि जैसे ही गेम आएगा, वे इसकी क्लिपिंग करेंगे और सोशल मीडिया पर डालेंगे। चूंकि यह गेम एक्सबॉक्स और प्लेस्टेशन पर ही खेला जा सकेगा और भारत में ज्यादातर लोगों के पास प्लेस्टेशन नहीं होता, इसलिए लोग गेमप्ले देखने में काफी दिलचस्पी लेंगे और वीडियोज वायरल होंगे। क्रिएटर्स इस तरह की क्लिपिंग डालकर अच्छी कमाई भी करते हैं, हालांकि उन्हें कॉपीराइट स्ट्राइक का ध्यान रखना होता है, क्योंकि गलत तरीके से क्लिपिंग काटने पर यूट्यूब से लेकर सोशल मीडिया तक के अकाउंट बैन हो सकते हैं। जीटीए 5 की लोकप्रियता भी इसकी बड़ी वजह है, जो साल 2013 में रिलीज होने के बाद से हर साल यूट्यूब पर सबसे ज्यादा देखे जाने वाले ट
जीटीए छह की धूम: रिलीज से पहले ही 40 अरब व्यूज, हॉलीवुड सेलिब्रिटीज को छोड़ा पीछे
वीडियो गेम की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सिर्फ खेल तक सीमित नहीं है, बल्कि मनोरंजन का पूरा इकोसिस्टम बन चुका है। ग्रैंड थेफ्ट ऑटो यानी जीटीए का नाम अब केवल गेमर्स के बीच नहीं, बल्कि आम दर्शकों तक पहुंच
NRI Post Hindi Desk · 7 दिन पहले · अपडेट 4 घंटे पहले · 3 मिनट पढ़ने का समय
🔔 खेल
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।



