|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
मनोरंजन

जेन जी में बढ़ रहा 'पोस्टिंग जीरो' ट्रेंड, इंस्टाग्राम पर कम पोस्ट करना बन रहा नया कूल

इंस्टाग्राम खोलते ही अक्सर लोगों की फोटोज़, घूमने-फिरने के वीडियो और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी कई पोस्ट देखने को मिल जाती हैं, लेकिन अब एक नया बदलाव देखने को मिल रहा है जिसमें कुछ लोग अपनी जिंदगी के

NRI Post Hindi Desk · 8 दिन पहले · अपडेट 5 घंटे पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट

इंस्टाग्राम खोलते ही अक्सर लोगों की फोटोज़, घूमने-फिरने के वीडियो और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी कई पोस्ट देखने को मिल जाती हैं, लेकिन अब एक नया बदलाव देखने को मिल रहा है जिसमें कुछ लोग अपनी जिंदगी के खास पलों को सोशल मीडिया पर दिखाने से बच रहे हैं। ये लोग इंस्टाग्राम पर एक्टिव तो हैं और दूसरों की पोस्ट तथा रील्स देखते हैं, लेकिन खुद कुछ पोस्ट नहीं करते। जेन जी के बीच भी ये बदलाव साफ तौर पर देखने को मिल रहा है, जहां हर पल की फोटो शेयर करने के बजाय कुछ युवा अपनी जिंदगी को प्राइवेट रखना पसंद कर रहे हैं। पहले दोस्तों के साथ पार्टी हो या किसी नई जगह घूमने जाना, हर मौके की फोटो इंस्टाग्राम पर डालना आम बात थी, लेकिन अब कई युवा हर आउटिंग और हर खुशी को सोशल मीडिया पर दिखाना जरूरी नहीं समझते। वे दोस्तों के साथ वक्त बिताते हैं, घूमते हैं और नई यादें बनाते हैं, लेकिन उन्हें उन्हें पोस्ट करने की जल्दी नहीं होती। इस बदलाव के पीछे सोशल मीडिया पर मिलने वाले लाइक्स, कमेंट्स और व्यूज का दबाव भी एक बड़ी वजह हो सकता है, क्योंकि कई बार लोग पोस्ट करने के बाद बार-बार अपना अकाउंट चेक करते हैं और दूसरों की रिस्पॉन्स का इंतजार करते हैं, जिससे कुछ युवा इस आदत से दूरी बनाना चाहते हैं। इसी सोच से जुड़ा एक ट्रेंड 'पोस्टिंग जीरो' भी चर्चा में है, जिसमें लोग इंस्टाग्राम पर अकाउंट तो रखते हैं और दूसरों की पोस्ट तथा रील्स देखते हैं, लेकिन खुद बहुत कम पोस्ट करते हैं। कुछ जेन जी अपनी फोटो पब्लिक प्रोफाइल पर डालने के बजाय क्लोज फ्रेंड्स स्टोरी या प्राइवेट अकाउंट पर शेयर करना पसंद करते हैं, क्योंकि उनके लिए हर पल को दुनिया को दिखाने से ज्यादा जरूरी उस पल को खुद जीना है। हालांकि इसका मतलब ये नहीं है कि जेन जी ने सोशल मीडिया छोड़ दिया है, बल्कि वे बस ये तय करना चाहती है कि उनकी लाइफ का कितना हिस्सा दूसरों के साथ साझा होना चाहिए, और अब उनके लिए हर पल पोस्ट करना जरूरी नहीं बल्कि कुछ यादों को सिर्फ अपने तक रखना भी कूल है।

🔔 मनोरंजन
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!