|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
अमेरिका

ट्रंप का दावा- 'मैंने आठ जंगें सुलझाईं', एक बार फिर नोबेल शांति पुरस्कार की अपील

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर नोबेल शांति पुरस्कार के लिए अपील की है। उन्होंने व्हाइट हाउस से यह दावा किया कि उन्होंने अपने कार्यकाल में आठ युद्धों को सुलझाया है। ट्रंप ने कहा कि वह क

NRI Post Hindi Desk · 48 दिन पहले · अपडेट 5 घंटे पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
ट्रंप का दावा- 'मैंने आठ जंगें सुलझाईं', एक बार फिर नोबेल शांति पुरस्कार की अपील
📷 NRI Post Hindi Desk

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर नोबेल शांति पुरस्कार के लिए अपील की है। उन्होंने व्हाइट हाउस से यह दावा किया कि उन्होंने अपने कार्यकाल में आठ युद्धों को सुलझाया है। ट्रंप ने कहा कि वह कोई डींग नहीं हांक रहे, बल्कि केवल तथ्य बता रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी राष्ट्रपति ने शायद ही कभी कोई जंग सुलझाई हो, लेकिन उन्होंने आठ जंगें सुलझाई हैं। यह अपील ट्रंप की नोबेल पुरस्कार के लिए पहली अपील नहीं है, बल्कि वे पहले भी कई बार ऐसी अपीलें कर चुके हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ सीजफायर को लेकर कोई खास प्रगति न दिखने के बावजूद संकेत दिया कि उनकी सूची में एक और संघर्ष शामिल हो सकता है। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि जल्द ही एक और बड़ी कामयाबी मिल सकती है। ट्रंप लगातार यह तर्क देते रहे हैं कि अपने डिप्लोमैटिक रिकॉर्ड के कारण वे नोबेल शांति पुरस्कार के हकदार हैं। हालांकि, उनके इन दावों को फैक्ट-चेकर्स ने चुनौती दी है। फैक्ट-चेकर्स का कहना है कि जिन विवादों का जिक्र ट्रंप कर रहे हैं, उनमें से कई औपचारिक रूप से जंग नहीं थे और उनमें अमेरिका की भूमिका भी अलग-अलग तरह की थी। ट्रंप की नोबेल पीस प्राइज जीतने की चाहत किसी से छिपी नहीं है। राष्ट्रपति बनने के बाद से वह कई बार बोल चुके हैं कि नोबेल पीस प्राइज के असली हकदार वही हैं। इस बीच, रूस के साइबेरिया में एक एंटी-प्लेग रिसर्च इंस्टीट्यूट में काम करने वाली 28 वर्षीय लैब वर्कर की मौत हो गई। उसे अज्ञात वजह से निमोनिया हुआ था। इसके बाद उसके संपर्क में आए करीब 200 लोगों को मेडिकल निगरानी में रखा गया। रूस में प्लेग को लेकर जब डोनाल्ड ट्रंप से पूछा गया कि क्या यह कोई बायोवेपन है, तो उन्होंने कहा कि हम जल्द ही इसका पता लगा लेंगे। ट्रंप ने आगे यह भी कहा कि हमें ऐसा नहीं लगता यह कोई बायोवेपन है। बता दें, बायोवेपन एक ऐसा खतरनाक जैविक हथियार होता है, जिसके लिए बॉर्डर पर सेना भेजने की जरूरत नहीं होती है और न ही मिसाइल चलाने की, लेकिन यह दुश्मन को पूरी तरह तबाह कर सकता है। इसका खौफनाक असर आने वाली कई पीढ़ियों तक बना रह सकता है। गौरतलब है कि ट्रंप ने रूस के ब्लैक सी में हमले के बाद एक टैंकर में लगी भीषण आग का भी जिक्र किया, जिसमें 23 भारतीय क्रू मेंबर्स को रेस्क्यू किया गया था।

🔔 अमेरिका
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!