अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नोबेल शांति पुरस्कार को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने भारतीय मूल की दक्षिण अफ़्रीकी न्यायविद नवी पिल्ले को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने पर तीखी नाराजगी जताई है। अपनी पोस्ट में ट्रंप ने कहा कि उन्हें एक नहीं, बल्कि आठ नोबेल शांति पुरस्कार मिलने चाहिए थे, क्योंकि उन्होंने आठ युद्धों के अलावा कई अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों को सुलझाया है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि ये महिला कौन हैं, न उन्हें इनके बारे में पता है और न ही जनता को इनके बारे में कोई जानकारी है, फिर भी इन्हें नोबेल दे दिया गया। ट्रंप ने अपनी पोस्ट में लिखा कि पिल्ले के बारे में किसी ने कुछ नहीं सुना है और जहां तक उनकी जानकारी है, वह स्पष्ट रूप से इजराइल की विरोधी हैं। यह भी नहीं पता कि उन्होंने वास्तव में क्या कार्य किए हैं। ट्रंप ने दावा किया कि उन्होंने आठ युद्धों को सुलझाया है और जिन देशों की मदद की है, उन सभी मुल्कों के राष्ट्रपतियों और प्रधानमंत्रियों ने नॉर्वेजियन नोबेल समिति को पत्र भेजे थे। उन्होंने कहा कि वह ईरान और रूस-यूक्रेन के साथ दो और युद्धों को सुलझाने या जीतने वाले हैं, हालांकि असली मुद्दे वे आठ युद्ध हैं जिन्हें उन्होंने सुलझाया है, और इनमें भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध बेहद खास है। ट्रंप ने कहा कि यह युद्ध रुकवाना वास्तव में नोबेल पुरस्कार देने के लिए पर्याप्त है। अपनी पोस्ट में ट्रंप ने उन सभी आठ युद्धों की चर्चा की, जिनमें कंबोडिया और थाईलैंड, कोसोवा और सर्बिया, कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य और रवांडा, पाकिस्तान और भारत, इजराइल और ईरान, मिस्र और इथियोपिया, आर्मेनिया और अजरबैजान के अलावा इजराइल और हमास शामिल हैं। ट्रंप ने कहा कि उन्होंने ही ईरान को न्यूक्लियर वेपन बनाने से रोका और पूरे मिडिल ईस्ट को उजड़ने से बचाया है। उन्होंने यह भी दावा किया कि इतिहास में उन्होंने सबसे अधिक जानें बचाई हैं। ट्रंप ने कहा कि पिछले साल जब उन्हें नोबेल प्राइज दिया गया था, तब मारिया कोरिना मचाडो ने मीडिया से कहा था कि डोनाल्ड ट्रंप ने कई लड़ाइयां सुलझाईं और वे नोबेल शांति पुरस्कार के हकदार हैं, और नोबेल पाने वालों के लिए आज तक कभी किसी ने ऐसा नहीं किया। ट्रंप ने कहा कि उन्होंने इजराइल में सभी बंधकों को छुड़वाया, जिसमें आखिरी 28 जिंदा लोगों के साथ कुछ मृतक भी थे, और हमास के साथ मिलकर यह कठिन कार्य पूरा किया। उन्होंने कहा कि उनके ही प्रयास से दुनिया के तानाशाह निकोलस मादुरो को वेनेजुएला से हटाया जा सका और वह वेनेजुएला को एक अमीर डेमोक्रेसी में तब्दील करने के प्रयास में हैं। ट्रंप ने दावा किया कि ईरान के अलावा उन्होंने इज़राइल, मिडिल ईस्ट और यूरोप को बर्बाद करने से रोका है, और उनके निरंतर प्रयास से ही साउथ कोरिया और नॉर्थ कोरिया तथा जापान व नॉर्थ कोरिया के बीच जंग थमी हुई है। उन्होंने कहा कि उन्होंने बंधकों को उनके घर तक पहुंचाया और नाटो देशों के जीडीपी के दो प्रतिशत से पांच प्रतिशत तक खर्च बढ़ाने, मज़बूत अलायंस और डिफेंस बनाने में भी सफल रहे। ट्रंप ने यह भी कहा कि उन्होंने पूर्वी यूरोप के कई देशों के नौ सौ से अधिक राजनीतिक कैदियों की रिहाई के लिए बातचीत कर उनकी वापसी पक्की कराई और दुनिया भर से एक सौ छियानवे बंधकों को दूसरे देशों की कैद से छुड़ा कर उनको घर तक पहुंचाने वाला वही हैं। ट्रंप ने कहा कि उन्होंने इतने महत्वपूर्ण मुद्दों को सुलझाने के साथ अहम जिम्मेदारियां निभाईं, इसके बाद भी नोबेल प्राइज़ एक ऐसे लिबरल इंसान को दिया गया जो यूनाइटेड नेशंस में काम करता है और जिसके बारे में कोई भी नहीं जानता। उन्होंने कहा कि उन्होंने जितने भी युद्ध सुलझाए हैं, उसके लिए कभी यूनाइटेड नेशंस से बात नहीं की और न वहां से कोई मदद मिली। ट्रंप ने कहा कि यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका, जिसे वह राष्ट्रपति के तौर पर रिप्रेजेंट करते हैं, को नोबेल शांति पुरस्कार मिलना चाहिए था और यह नॉर्वे पर लगा ऐसा दाग है जिसे कभी नहीं मिटाया जा सकेगा। CATEG
ट्रंप बोले- मुझे एक नहीं, आठ नोबेल शांति पुरस्कार मिलने चाहिए थे
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नोबेल शांति पुरस्कार को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने भारतीय मूल की दक्षिण अफ़्रीकी न्यायविद नवी पिल्ले को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने पर तीखी नाराजगी जताई है।
NRI Post Hindi Desk · 46 दिन पहले · अपडेट 5 घंटे पहले · 3 मिनट पढ़ने का समय
🔔 अमेरिका
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।





