|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
अमेरिका

ट्रंप ने यूएफसी प्रमुख डाना व्हाइट को व्हाइट हाउस का प्रेस सचिव बनने का दिया ऑफर, कहा- 'फाइटर और योद्धा हैं'

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने पुराने दोस्त और यूएफसी प्रमुख डाना व्हाइट को व्हाइट हाउस का प्रेस सचिव बनने की पेशकश की है। ट्रंप ने शनिवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर यह पोस

NRI Post Hindi Desk · 17 दिन पहले · अपडेट 4 घंटे पहले · 3 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
ट्रंप ने यूएफसी प्रमुख डाना व्हाइट को व्हाइट हाउस का प्रेस सचिव बनने का दिया ऑफर, कहा- 'फाइटर और योद्धा हैं'
📷 NRI Post Hindi Desk

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने पुराने दोस्त और यूएफसी प्रमुख डाना व्हाइट को व्हाइट हाउस का प्रेस सचिव बनने की पेशकश की है। ट्रंप ने शनिवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर यह पोस्ट करते हुए ऐलान किया कि महान डाना व्हाइट को अमेरिका का प्रेस सचिव बनने का ऑफर दिया गया है। उन्होंने डाना को एक फाइटर और योद्धा बताया और मजाकिया अंदाज में कहा कि वह अपने साथ सहायकों के तौर पर इस्लाम मखाचेव, खबीब नूरमगोमेदोव, जस्टिन गेथजे, डेनियल कॉर्मियर, अमांडा नून्स और कायला हैरिस जैसे यूएफसी के छह बड़े फाइटर्स को भी ले आएं। ट्रंप ने अपनी पोस्ट में कहा कि इनमें से कुछ लोग अमेरिका के नागरिक भी नहीं हैं, लेकिन हमें इन लोगों की जरूरत है ताकि वे कट्टर वामपंथियों से हमारी रक्षा कर सकें। उन्होंने कहा कि डाना ऐसे प्रेस सचिव होंगे जैसा पहले कभी नहीं देखा गया और उनसे नौकरी स्वीकार करने की गुजारिश की। यह ऑफर ऐसे समय आया है जब व्हाइट हाउस में प्रेस सचिव का पद लंबे समय से खाली है। अगस्त में कैरोलिन लेविट ने अपने दो छोटे बच्चों की परवरिश पर ध्यान देने के लिए यह पद छोड़ दिया था, जिसके बाद ट्रंप ने केटी जकारिया को प्रेस सचिव बनाया, लेकिन वह सिर्फ पांच दिन इस पद पर रहीं और फिर उन्हें हटा दिया गया। तब से व्हाइट हाउस में कोई स्थायी प्रेस सचिव नहीं है। प्रेस सचिव का काम केवल पत्रकारों के सवालों के जवाब देना नहीं होता, बल्कि वह राष्ट्रपति और सरकार का पक्ष मीडिया के सामने रखता है और सरकार के फैसलों का बचाव करना भी उसकी जिम्मेदारी होती है। ट्रंप और डाना व्हाइट की दोस्ती करीब 25 साल पुरानी है। जब यूएफसी अमेरिका में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रहा था, तब ट्रंप ने उसका साथ दिया था और अपने होटल तथा दूसरी जगहों पर यूएफसी के मुकाबले कराने की अनुमति दी थी, जिनमें अटलांटिक सिटी का ट्रंप ताजमहल भी शामिल था। उस समय कई जगहों पर यूएफसी के मुकाबले कराने से लोग बचते थे, लेकिन ट्रंप के समर्थन से संगठन को मुकाबले आयोजित करने के लिए जगह मिली और आगे चलकर डाना व्हाइट ने यूएफसी को दुनिया के बड़े खेल संगठनों में शामिल कर दिया। डाना व्हाइट ट्रंप के शुरुआती राजनीतिक समर्थकों में भी शामिल रहे हैं और उन्होंने रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रीय सम्मेलनों में भाषण दिए तथा ट्रंप के चुनाव अभियानों का समर्थन किया। 2024 के रिपब्लिकन नेशनल कन्वेंशन में भी उन्होंने भाषण दिया था, जिसमें उन्होंने बताया था कि ट्रंप ने उन्हें दोस्त की तरह फोन करके अपनी तरफ से बोलने के लिए कहा था और उन्होंने बिना देर किए यह प्रस्ताव स्वीकार कर लिया था। ट्रंप के दूसरे कार्यकाल में दोनों की दोस्ती और खुलकर सामने आई। जून में यूएफसी ने व्हाइट हाउस के साउथ लॉन में 'यूएफसी फ्रीडम 250' मुकाबले आयोजित किए थे, जो अमेरिका की 250वीं वर्षगांठ के जश्न का हिस्सा था और ट्रंप तथा डाना व्हाइट इस कार्यक्रम में साथ पहुंचे थे। तब ट्रंप ने डाना को अपना पुराना दोस्त और सहयोगी बताया था। डाना व्हाइट ने युवा पुरुष मतदाताओं तक ट्रंप की पहुंच बनाने में भी भूमिका निभाई है और यूएफसी से उनके जुड़ाव के कारण फाइटिंग की दुनिया के कई बड़े चेहरे भी ट्रंप के करीब आए हैं। अब ट्रंप ने उन्हें व्हाइट हाउस में प्रेस सचिव की जिम्मेदारी देने का ऑफर दिया है।

🔔 अमेरिका
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!