|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
अमेरिका

ट्रंप ने सीनेट कैंडिडेट अब्दुल अल-सैयद को कहा 'जिहादी', रैली में प्रदर्शनकारियों पर भड़के

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने डेमोक्रेटिक सीनेट कैंडिडेट अब्दुल अल-सैयद को लेकर एक विवादित बयान दिया है। अपने एक संबोधन के दौरान ट्रंप ने कहा, 'तुम कैसे हो, अब्दुल? अब्दुल एक जिहादी है...'। ट्रं

NRI Post Hindi Desk · 25 दिन पहले · अपडेट 5 घंटे पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
ट्रंप ने सीनेट कैंडिडेट अब्दुल अल-सैयद को कहा 'जिहादी', रैली में प्रदर्शनकारियों पर भड़के
📷 NRI Post Hindi Desk

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने डेमोक्रेटिक सीनेट कैंडिडेट अब्दुल अल-सैयद को लेकर एक विवादित बयान दिया है। अपने एक संबोधन के दौरान ट्रंप ने कहा, 'तुम कैसे हो, अब्दुल? अब्दुल एक जिहादी है...'। ट्रंप ने अपने इस भाषण में मिशिगन से चुनाव लड़ रहे अब्दुल अल-सैयद को 'जिहादी' करार दिया। यह पहली बार नहीं है जब ट्रंप ने अल-सैयद पर हमला बोला है, इससे पहले भी उन्होंने उन्हें 'मुस्लिम ब्रदरहुड का जिहादी सदस्य' कहा था और 11 सितंबर 2001 के आतंकवादी हमलों का जिक्र किया था। ट्रंप ने आगे कहा कि अगर अल-सैयद नवंबर में होने वाले मिडटर्म इलेक्शन जीत जाते हैं, तो उन्हें अमेरिकी सीनेट में एंट्री से पहले मेटल डिटेक्टर से सिक्योरिटी जांच करानी चाहिए। उन्होंने अल-सैयद के परिवार पर आतंकवादी संबंध होने के आरोप भी लगाए और यह सवाल भी उठाया कि अगर वे चुनाव जीत जाते हैं, तो क्या उन्हें राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी संवेदनशील जानकारियों तक पहुंच दी जानी चाहिए। इसके अलावा, फ्लोरिडा के डेटोना बीच में एक चुनावी रैली के दौरान प्रदर्शनकारियों ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को कम से कम चार बार रोका। बार-बार हो रहे हंगामे की वजह से अहम मिडटर्म इलेक्शन पर उनका भाषण बाधित हुआ। ऐसी ही एक रुकावट के दौरान ट्रंप अपना आपा खो बैठे और हंगामा करने वाले व्यक्ति की ओर मुड़े और गुस्से में बोले, 'चुप हो जाओ, लूजर। कितना बड़ा लूजर है। इसे यहां से बाहर निकालो।' यह हंगामा तब शुरू हुआ जब ट्रंप मिडटर्म इलेक्शन की अहमियत पर बात कर रहे थे। प्रदर्शनकारी के दखल देते ही ट्रंप ने भाषण रोक दिया और उसे 'लूसर' कहते हुए तुरंत वेन्यू से बाहर करने की मांग की। लगातार हो रही रुकावटों से चिढ़कर ट्रंप ने शिकायत की कि ये प्रदर्शनकारी उनकी पंचलाइन्स के बीच में आ रहे हैं। बता दें, अमेरिका में मिडटर्म इलेक्शन में अब तक 4.3 करोड़ से अधिक अमेरिकी वोट डाल चुके हैं। यूनिवर्सिटी ऑफ फ्लोरिडा इलेक्शन लैब के आंकड़ों से पता चलता है कि हर दिन 40 से 50 लाख 'अर्ली वोट' डाले गए हैं।

🔔 अमेरिका
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!