|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
इमिग्रेशन

दिल्ली में अवैध रूप से रह रहा पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार, नेपाल के रास्ते भारत में दाखिल हुआ था आरोपी

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की एंटी रोमियो स्क्वाड (एआरएससी) टीम ने राजधानी में अवैध रूप से निवास कर रहे एक पाकिस्तानी नागरिक को बड़ी कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मुहम्मद अदनान

NRI Post Hindi Desk · 97 दिन पहले · अपडेट 5 घंटे पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
दिल्ली में अवैध रूप से रह रहा पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार, नेपाल के रास्ते भारत में दाखिल हुआ था आरोपी
📷 NRI Post Hindi Desk

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की एंटी रोमियो स्क्वाड (एआरएससी) टीम ने राजधानी में अवैध रूप से निवास कर रहे एक पाकिस्तानी नागरिक को बड़ी कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मुहम्मद अदनान पुत्र मुहम्मद कामिल के रूप में हुई है, जो कराची के कोरंगी-06 क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है। क्राइम ब्रांच की टीम को विशेष सूचना मिली थी कि एक पाकिस्तानी नागरिक दिल्ली में बिना वैध दस्तावेजों के रह रहा है। इसी सूचना के आधार पर एसीपी/एआरएससी की निगरानी में टीम ने आरोपी को ट्रेस करके पकड़ लिया। जांच और दस्तावेजों के सत्यापन के दौरान यह बात सामने आई कि मुहम्मद अदनान भारत में रहने के लिए आवश्यक वैध वीजा और यात्रा दस्तावेज पेश नहीं कर सका। पुलिस के अनुसार, वह दिल्ली के दरियागंज इलाके में रहकर एक शेफ के तौर पर काम कर रहा था। जांच में उसके यात्रा के पुराने रिकॉर्ड भी सामने आए हैं, जिसके मुताबिक 30 दिसंबर 2022 को अदनान अपनी पत्नी जैनब के साथ अटारी-वाघा बॉर्डर से पाकिस्तान गया था। उसकी पत्नी तो अधिकृत इमिग्रेशन चैनल से भारत लौट आई थी, लेकिन अदनान ने निर्धारित प्रक्रिया का पालन नहीं किया। क्राइम ब्रांच की जांच से पता चला है कि मुहम्मद अदनान मई 2025 में नेपाल के रास्ते भारत में दोबारा दाखिल हुआ था और इस दौरान उसने इमिग्रेशन की सभी औपचारिकताएं पूरी नहीं कीं। उसके बाद वह दिल्ली पहुंचा और यहां विभिन्न स्थानों पर रहकर अवैध रूप से काम करता रहा। पुलिस के मुताबिक, उसके रहने की एक लोकेशन कूचा चेलान, दरियागंज के रूप में सामने आई है। विशेष सूचना मिलने के बाद एआरएससी टीम ने 15 अगस्त 2026 को मुहम्मद अदनान को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए दिल्ली मिलिट्री इंटेलिजेंस यूनिट और स्पेशल सेल के अधिकारियों ने उससे संयुक्त पूछताछ की। इस दौरान उसके पुराने रिकॉर्ड और उपलब्ध इनपुट का सत्यापन किया गया। संयुक्त पूछताछ के बाद अधिकारियों ने आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई की सिफारिश की। चूंकि अदनान के पास भारत में वैध रूप से रहने के लिए जरूरी दस्तावेज नहीं मिले, इसलिए उसे पाकिस्तान डिपोर्ट करने की प्रक्रिया शुरू करने का निर्णय लिया गया। पुलिस के अनुसार, अदनान को डिपोर्टेशन की प्रक्रिया पूरी होने तक सेवा सदन, लामपुर में प्रतिबंधित रखा गया है। अधिकारियों का कहना है कि कानून के तहत जरूरी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे पाकिस्तान भेजा जाएगा। फिलहाल पुलिस और संबंधित एजेंसियां उसकी गतिविधियों और भारत में रहने की पूरी अवधि की गहन जांच कर रही हैं।

🔔 इमिग्रेशन
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!