दिल्ली के जामा मस्जिद थाने में सोमवार दोपहर करीब सवा दो बजे एक शख्स ने पुलिसकर्मियों पर चाकू से हमला कर दिया, जिसमें पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक, आरोपी नबील नाम का 25 वर्षीय युवक है, जिसे अपनी मां और बहन से जुड़े पारिवारिक विवाद की शिकायत के सिलसिले में थाने बुलाया गया था। थाने में पूछताछ के दौरान नबील ने अचानक पुलिसकर्मियों पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए। सभी घायल पुलिसकर्मियों को पहले संजीवन अस्पताल ले जाया गया, जहां तीन पुलिसकर्मियों की हालत गंभीर बताई जा रही है और उन्हें सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि दो घायल पुलिसकर्मियों का संजीवनी अस्पताल में इलाज चल रहा है। हमले के बाद आरोपी जामा मस्जिद थाने से फरार हो गया और भागने के लिए उसने एक दोपहिया वाहन भी लूट लिया। इसके बाद सेंट्रल जिले की ऑपरेशंस यूनिट की टीम ने आरोपी की तलाश शुरू की और उसे चितली कबर इलाके में ट्रैक किया। जब पुलिस टीम ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की, तो उसने एक बार फिर पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया, जिसके बाद पुलिस टीम ने खतरे को रोकने और आरोपी को काबू में करने के लिए फायरिंग की। इस फायरिंग में आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी। फिलहाल मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है और घायल पुलिसकर्मियों का इलाज चल रहा है।
दिल्ली के जामा मस्जिद थाने में पुलिसकर्मियों पर चाकू से हमला, पांच घायल; आरोपी के पैरों में गोली
दिल्ली के जामा मस्जिद थाने में सोमवार दोपहर करीब सवा दो बजे एक शख्स ने पुलिसकर्मियों पर चाकू से हमला कर दिया, जिसमें पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक, आरोपी नबील नाम का 25 वर्षीय युवक है,
NRI Post Hindi Desk · 1 दिन पहले · अपडेट 5 घंटे पहले · 1 मिनट पढ़ने का समय
🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।





