|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
पंजाब

दिल्ली के मोती नगर में कपड़े के शोरूम के चेंजिंग रूम से 16 वर्षीय युवती का शव बरामद, परिवार ने रिश्तेदार पर गला रेतकर हत्या का आरोप लगाया

देश की राजधानी दिल्ली के मोती नगर इलाके में स्थित एक कपड़े के शोरूम में सोलह वर्षीय नाबालिग युवती का शव बरामद होने से इलाके में हड़कंप मच गया है। युवती का शव दुकान के चेंजिंग रूम से बरामद हुआ है, और व

NRI Post Hindi Desk · 9 दिन पहले · अपडेट 5 घंटे पहले · 1 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट

देश की राजधानी दिल्ली के मोती नगर इलाके में स्थित एक कपड़े के शोरूम में सोलह वर्षीय नाबालिग युवती का शव बरामद होने से इलाके में हड़कंप मच गया है। युवती का शव दुकान के चेंजिंग रूम से बरामद हुआ है, और वह उसी शोरूम में काम करती थी। परिवार वालों का आरोप है कि शोरूम में घुसकर एक युवक ने धारदार हथियार से युवती का गला रेतकर हत्या कर दी है, और यह युवक युवती का रिश्तेदार भी है। मृतका की बहन के देवर सूरज पर परिवार वालों ने हत्या का आरोप लगाया है। परिवार का यह भी आरोप है कि आरोपी सूरज पहले भी युवती के साथ मारपीट कर चुका है। वारदात के बाद मौके पर ही युवती की मौत हो गई और आरोपी फरार हो गया है। सूचना मिलते ही मोती नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और फरार आरोपी की तलाश में जुटी हुई है, जबकि इलाके में इस घटना के बाद से मातम और आक्रोश का माहौल है और लोग नाबालिग कर्मचारी की सुरक्षा को लेकर सवाल उठा रहे हैं।

🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!