|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
दुनिया

दिल्ली को प्रदूषण से बड़ी राहत, एक्यूआई 400 से नीचे 222 पर पहुंचा, अगले 5 दिन बारिश के आसार

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है, जिससे प्रदूषण से जूझ रहे लोगों को बड़ी राहत मिली है। मंगलवार को दिल्ली का एक्यूआई 300 के नीचे यानी 222

NRI Post Hindi Desk · 8 दिन पहले · अपडेट 5 घंटे पहले · 1 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
दिल्ली को प्रदूषण से बड़ी राहत, एक्यूआई 400 से नीचे 222 पर पहुंचा, अगले 5 दिन बारिश के आसार
📷 NRI Post Hindi Desk

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है, जिससे प्रदूषण से जूझ रहे लोगों को बड़ी राहत मिली है। मंगलवार को दिल्ली का एक्यूआई 300 के नीचे यानी 222 पर आ गया है, जिसे खराब श्रेणी में माना जाता है। इससे पहले पिछले कुछ दिनों से राजधानी का एक्यूआई 400 के पार बना हुआ था, जिसके कारण लोगों को प्रदूषित आबोहवा में सांस लेने के लिए मजबूर होना पड़ रहा था। खासकर स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था, और बुजुर्ग व बच्चे भी घर से बाहर निकलने से बच रहे थे। ऐसे में एक्यूआई का 222 पर आना निश्चित तौर पर दिल्ली के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। दिल्ली एनसीआर से सटे इलाकों में भी एक्यूआई 300 के नीचे रहा है। इससे पहले सोमवार को भी दिल्ली का एक्यूआई 300 के नीचे आ गया था और एनसीआर के अन्य इलाकों में भी एक्यूआई 300 के नीचे दर्ज किया गया था। वहीं, मौसम विभाग की ओर से अगले पांच दिनों में बारिश की संभावना जताई गई है, जिससे प्रदूषण से और बड़े पैमाने पर राहत मिलने की उम्मीद है। शासन-प्रशासन की ओर से भी लोगों को प्रदूषण से राहत दिलाने के लिए लगातार कई तरह के प्रयास किए जा रहे हैं, और अब इन प्रयासों के असर धरातल पर देखने को मिल रहे हैं। बता दें कि पिछले पांच दिनों से दिल्ली की वायु गुणवत्ता खराब बनी हुई थी और राजधानी का प्रदूषण स्तर लगातार बढ़ रहा था, जिससे लोगों को कई तरह की समस्याएं हो रही थीं। गौरतलब है कि दिल्ली से भी ज्यादा जहरीली मुरादाबाद की हवा हो गई है, जहां दो दिन घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है।

🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!