|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
सिख जगत

दिवाली पर बम धमाकों की धमकी, अयोध्या-काशी-मथुरा निशाने पर; स्कूलों को बच्चों को न भेजने की चेतावनी

उत्तर प्रदेश में दिवाली के बीच बम धमाकों की धमकी वाला एक मेल सामने आया है, जिसने प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है। खालिस्तान नेशनल आर्मी के नाम से भेजे गए इस मेल में अयोध्या, काशी और म

NRI Post Hindi Desk · 20 दिन पहले · अपडेट 4 घंटे पहले · 1 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
दिवाली पर बम धमाकों की धमकी, अयोध्या-काशी-मथुरा निशाने पर; स्कूलों को बच्चों को न भेजने की चेतावनी
📷 NRI Post Hindi Desk

उत्तर प्रदेश में दिवाली के बीच बम धमाकों की धमकी वाला एक मेल सामने आया है, जिसने प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है। खालिस्तान नेशनल आर्मी के नाम से भेजे गए इस मेल में अयोध्या, काशी और मथुरा में 8 नवंबर से 27 नवंबर के बीच धमाके करने की बात कही गई है। मेल में स्कूलों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि इस दौरान बच्चों को स्कूल न भेजें, जिससे अभिभावकों में हड़कंप मच गया है। सूत्रों के मुताबिक, यह धमकी भरा मेल अयोध्या में आईसीएसई बोर्ड से संचालित एक स्कूल को मिला है, जबकि अंबेडकर नगर के दो स्कूलों को भी इसी तरह के धमकी भरे मेल भेजे गए हैं। इन मेलों में बच्चों की सुरक्षा का हवाला देते हुए तय तारीखों के बीच स्कूल न भेजने की चेतावनी दी गई है। धमकी भरे मेल में 1984 के दंगों का भी जिक्र किया गया है और 'खून का बदला खून' लिखते हुए सिख नक्सली कार्रवाई करने की बात कही गई है। मेल भेजने वालों ने 8 से 27 नवंबर के बीच धमाकों की धमकी दी है और अयोध्या, काशी तथा मथुरा का नाम लेकर इन जगहों को निशाना बनाने की बात कही गई है। इस मामले में अयोध्या की साइबर सेल ने धमकी भरे मेल की जांच शुरू कर दी है और उत्तर प्रदेश एटीएस को भी इस मामले में लगाया गया है। एजेंसियां मेल भेजने वालों के बारे में जानकारी जुटा रही हैं और यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि धमकी के पीछे किसका हाथ है तथा इसके लिए किस नेटवर्क का इस्तेमाल किया गया है।

🔔 सिख जगत
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!