|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
दुनिया

दुबई में बैठकर 12 हजार सिम कार्ड से चल रहा था साइबर ठगी का खेल, पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस ने 7 आरोपियों को दबोचा

विदेश में बैठकर भारत के लोगों को साइबर ठगी का शिकार बनाने वाले एक बड़े अंतरराष्ट्रीय गिरोह का पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस जांच में यह खुलासा हुआ है कि दुबई में बैठकर साइबर फ्रॉड का

NRI Post Hindi Desk · 6 दिन पहले · अपडेट 5 घंटे पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
दुबई में बैठकर 12 हजार सिम कार्ड से चल रहा था साइबर ठगी का खेल, पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस ने 7 आरोपियों को दबोचा
📷 NRI Post Hindi Desk

विदेश में बैठकर भारत के लोगों को साइबर ठगी का शिकार बनाने वाले एक बड़े अंतरराष्ट्रीय गिरोह का पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस जांच में यह खुलासा हुआ है कि दुबई में बैठकर साइबर फ्रॉड का नेटवर्क चला रहे मुख्य आरोपी सुमंत उर्फ नानू रविंद्र दसरे ने इस पूरे खेल में 10 से 12 हजार एक्टिव सिम कार्ड का इस्तेमाल किया, जिन्हें मुंबई से गिरफ्तार किए गए दो डिस्ट्रीब्यूटर्स मनीष बावधा और महेश कन्हैयालाल चौइथरामानी ने उस तक पहुंचाया था। इस मामले की शुरुआत आरोपी तुषार अमराराम चौधरी के खिलाफ दर्ज एफआईआर से हुई थी, और जांच के दौरान उसके साथी आदर्श संतोष वाघमारे को भी गिरफ्तार किया गया, जिसके बाद पूछताछ में पुलिस को इस बड़े अंतरराष्ट्रीय साइबर फ्रॉड नेटवर्क की जानकारी मिली। पुलिस के मुताबिक मुख्य आरोपी सुमंत दुबई में बैठकर साइबर अपराधों को अंजाम दे रहा था, जिसके खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी कराया गया और इंटरपोल की मदद से उसकी गतिविधियों पर नजर रखी गई, और आखिरकार मुंबई एयरपोर्ट पहुंचते ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। जांच में यह भी सामने आया है कि मुख्य आरोपी चीन के एक नागरिक के साथ मिलकर साइबर फ्रॉड का नेटवर्क चला रहा था, और इस गिरोह के लिए हजारों एक्टिव सिम कार्ड की व्यवस्था की जाती थी। हैरानी की बात यह है कि एक एक्टिव सिम कार्ड के बदले डिस्ट्रीब्यूटर्स को 7 से 8 हजार रुपये तक मिलते थे, इस तरह लोगों के नाम पर जारी सिम कार्ड साइबर अपराधियों तक पहुंचाकर मोटी कमाई की जा रही थी। पुलिस जांच में सूरज चिकावा और राजा कुमार नाम के आरोपियों की भूमिका भी सामने आई है, जो छतरी लगाकर सिम कार्ड बेचने का काम करते थे और ग्राहकों को बताया जाता था कि उसका सिम कार्ड एक्टिव नहीं हुआ है, जबकि हकीकत में उसी सिम को डिस्ट्रीब्यूटर के जरिए मुख्य आरोपी तक पहुंचा दिया जाता था। इन सिम कार्ड का इस्तेमाल फर्जी कॉल करने, नकली एप्लिकेशन रजिस्टर करने, बैंक खाते लिंक करने और फर्जी ई-मेल आईडी बनाने में किया जाता था। जांच में एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि आरोपियों ने इस नेटवर्क को संचालित करने के लिए 25 से 30 बार दुबई की यात्रा की थी, और एयरपोर्ट की सुरक्षा जांच से बचने के लिए सिम कार्ड को बबल्स प्लास्टिक में लपेटकर दुबई ले जाया जाता था। इस पूरे मामले में अब तक कुल सात आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ चुके हैं, और पुलिस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों, विदेश में मौजूद सहयोगियों तथा साइबर ठगी से हासिल रकम के लेन-देन की पड़ताल कर रही है। पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस की यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त रोहिदास पवार और सहायक पुलिस आयुक्त रोहिणी बाणकर के मार्गदर्शन में की गई, जिसमें वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक नाले और सहायक पुलिस निरीक्षक प्रवीण स्वामी की टीम ने जांच के दौरान नेटवर्क की अहम कड़ियों का पता लगाया।

🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!