|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
कारोबार

दो एकड़ में औषधीय खेती से चमके किसान अमित, साल में तीन फसलें और मोटी कमाई

परंपरागत खेती से हटकर नई तकनीक और संभावनाओं को अपनाने का जीवंत उदाहरण पेश करते हुए अमरोहा के हसनपुर तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत गंगेश्वरी के मझरा फूलपुर निवासी ग्रेजुएट किसान अमित कुमार दो एकड़ कृषि

NRI Post Hindi Desk · 4 घंटे पहले · अपडेट 2 घंटे पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
दो एकड़ में औषधीय खेती से चमके किसान अमित, साल में तीन फसलें और मोटी कमाई
📷 NRI Post Hindi Desk

परंपरागत खेती से हटकर नई तकनीक और संभावनाओं को अपनाने का जीवंत उदाहरण पेश करते हुए अमरोहा के हसनपुर तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत गंगेश्वरी के मझरा फूलपुर निवासी ग्रेजुएट किसान अमित कुमार दो एकड़ कृषि भूमि में ब्राह्मी और मंडूकपर्णी जैसी औषधीय फसलों की खेती कर अच्छी आमदनी अर्जित कर रहे हैं। उन्होंने तीन वर्ष पहले वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद, लखनऊ से औषधीय खेती का प्रशिक्षण प्राप्त किया था, जिसके दौरान उन्होंने इन फसलों की खेती की बारीकियां समझीं और फिर अपनी भूमि पर इसकी शुरुआत की। शुरुआत में नई फसल होने के कारण कई तरह की जानकारियां जुटानी पड़ीं, लेकिन धीरे-धीरे अनुभव बढ़ने के साथ खेती के परिणाम भी बेहतर सामने आने लगे। इस खेती की सबसे बड़ी खासियत यह है कि ब्राह्मी और मंडूकपर्णी की फसल साल में तीन बार तैयार हो जाती है और एक एकड़ भूमि में करीब 15 क्विंटल तक सूखी फसल प्राप्त हो जाती है, जो बाजार में 100 से 120 रुपये प्रति किलो तक बिकती है। किसान अमित कुमार फसल तैयार करने में किसी भी प्रकार के रसायनिक उर्वरक का इस्तेमाल नहीं करते, बल्कि खेत में केवल गोबर की कूड़ी का देसी जैविक खाद प्रयोग करते हैं, जिससे फसल की गुणवत्ता और शुद्धता बनी रहती है। पतंजलि सहित अन्य औषधीय कंपनियां स्वयं उनका उत्पाद खरीद रही हैं, जिससे फसल की बिक्री के लिए बाजार उपलब्ध हो रहा है। उल्लेखनीय है कि मंडूकपर्णी और ब्राह्मी औषधि का प्रयोग स्मरण शक्ति बढ़ाने की दवाइयों में किया जाता है। अमित कुमार का कहना है कि किसानों को केवल परंपरागत फसलों तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि बाजार की मांग और खेती की संभावनाओं को समझकर औषधीय पौधों की खेती भी अपनानी चाहिए, जिससे आय के नए विकल्प मिल सकें। वह अपने अनुभव के आधार पर क्षेत्र के अन्य किसानों को भी मंडूकपर्णी और ब्राह्मी की खेती के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं और कम जमीन में भी अच्छी आमदनी हासिल करने की प्रेरणा दे रहे हैं।

🔔 कारोबार
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!