चेन्नई सुपर किंग्स के साथ महेंद्र सिंह धोनी के 19 साल लंबे खिलाड़ी के सफर के थमने के बाद अब कई अंदर की बातें सामने आ रही हैं। हाल ही में धोनी के जिगरी दोस्त और पूर्व भारतीय बल्लेबाज सुरेश रैना ने एक बड़ा और चौंकाने वाला खुलासा किया है। रैना ने बताया कि धोनी आईपीएल में आगे भी खेलना चाहते थे, लेकिन उनके घुटनों की फिटनेस और उनके उसूलों ने उन्हें ऐसा करने से रोक दिया। सुरेश रैना ने हाल ही में हुई बातचीत के दौरान बताया कि धोनी मैदान पर अपनी फिटनेस और घुटनों की गंभीर समस्या से जूझ रहे थे। उनके दोनों घुटनों में सूजन थी और लगातार विकेटकीपिंग करने तथा 20 ओवर तक फील्डिंग करने में उन्हें काफी दिक्कत हो रही थी। रैना ने खुलासा किया कि सीएसके मैनेजमेंट और सीईओ ने धोनी को सलाह दी थी कि वह बतौर इम्पैक्ट प्लेयर खेल सकते हैं, ताकि उन्हें फील्डिंग में ज्यादा भागदौड़ न करनी पड़े। लेकिन धोनी अपने उसूलों के पक्के हैं, उन्होंने इस प्रस्ताव को यह कहकर ठुकरा दिया कि अगर मैं खेलूंगा, तो एक पूरे खिलाड़ी के रूप में खेलूंगा, वरना मैं मैदान पर नहीं उतरूंगा। धोनी का यह साफ रुख साबित करता है कि वह टीम पर बोझ नहीं बनना चाहते थे। यही वजह है कि उन्होंने आधा-अधुरा खेलने के बजाय खिलाड़ी के तौर पर आईपीएल को अलविदा कहना ही बेहतर समझा। सुरेश रैना ने धोनी की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि उनका कद किसी ट्रॉफी या रिकॉर्ड से बहुत बड़ा है। रैना ने कहा कि उन्होंने सीएसके के लिए अनगिनत मैच खेले और तमिलनाडु के लोगों से जो प्यार उन्हें मिला, वही उनकी सबसे बड़ी कमाई है। वह सिर्फ एक खिलाड़ी नहीं, बल्कि आईपीएल के सबसे बड़े ब्रांड और सीएसके के सबसे मजबूत स्तंभ हैं। रैना ने याद किया कि कैसे धोनी ने जिम में पसीना बहाकर खुद को फिट रखने की पूरी कोशिश की थी, लेकिन शरीर की पाबंदियों के आगे आखिरकार उन्हें झुकना पड़ा। भले ही अब थाला मैदान पर चौके-छक्के लगाते नहीं दिखेंगे, लेकिन उनका यह जज्बा और उसूल हमेशा फैन्स के दिलों में जिंदा रहेगा।
धोनी आईपीएल में और खेलना चाहते थे, फिर क्यों लिया संन्यास? रैना ने किया बड़ा खुलासा
चेन्नई सुपर किंग्स के साथ महेंद्र सिंह धोनी के 19 साल लंबे खिलाड़ी के सफर के थमने के बाद अब कई अंदर की बातें सामने आ रही हैं। हाल ही में धोनी के जिगरी दोस्त और पूर्व भारतीय बल्लेबाज सुरेश रैना ने एक ब
NRI Post Hindi Desk · 7 दिन पहले · अपडेट 5 घंटे पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 खेल
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।



