एमएस धोनी ने मंगलवार को आईपीएल क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान किया। चेन्नई सुपरकिंग्स को इस दिग्गज खिलाड़ी ने अपनी कप्तानी में पांच बार आईपीएल चैंपियन बनाया। बतौर कप्तान धोनी ने कई रिकॉर्ड बनाए और खिलाड़ी के तौर पर भी वो कमाल रहे। अब मैदान में धोनी बतौर खिलाड़ी कभी नहीं दिखेंगे। उनके रिटायरमेंट की न्यूज ने फैंस को निराश किया है, लेकिन वो थाला की खूबसूरत जर्नी को लेकर खुश हैं। धोनी के रिटायरमेंट पर सेलेब्स के रिएक्शन आए हैं। टीवी के हार्टथ्रोब अली गोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स की धोनी की जर्सी नंबर सात संग अपनी फोटो पोस्ट की है। उन्होंने इमोशनल कैप्शन में लिखा कि एक जर्सी, एक नंबर और एक ऐसी विरासत जो कभी फीकी नहीं पड़ेगी, वो हमेशा हमारे थाला रहेंगे। क्रिकेटर दीपक चाहर की बहन मालती की भी पोस्ट सामने आई है। मालती ने धोनी संग अपना पुराना वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो क्रिकेट ग्राउंड पर माही से गले मिल रही हैं। मालती ने धोनी संग अपनी खूबसूरत सी फोटो भी पोस्ट की है और कैप्शन में लिखा कि वो हमेशा धोनी को सपोर्ट करेंगी और हमेशा उनकी फैन रहेंगी। आईपीएल से रिटायरमेंट लेने के बाद धोनी ने इंस्टाग्राम पर इमोशनल वीडियो पोस्ट किया, जिसके बैकग्राउंड में मैं पल दो पल का शायर हूं गाना लगा हुआ है। पोस्ट में उन्होंने क्रिकेट के मैदान से अपनी पुरानी फोटोज को शेयर किया है और कैप्शन में लिखा कि उनकी इस जर्नी के लिए इस गाने से बेहतर कुछ नहीं हो सकता था। धोनी के इस वीडियो पर अली गोनी ने कमेंट कर थाला लिखा, जबकि जस्सी गिल, तनुज विरवानी, रियाज अली, आमिर अली और समर्थ जुरैल ने भी कमेंट किया और सभी ने धोनी को अपनी इंस्पिरेशन और हीरो बताया है। मालूम हो कि धोनी ने आईपीएल में 278 मैच खेले और उनके बल्ले से 38.30 की औसत से 5439 रन निकले। धोनी ने आईपीएल में 264 छक्के लगाए और उन्होंने 24 अर्धशतक जड़े। अब वो चेन्नई सुपर किंग्स के मेंटर बन गए हैं। इस तरह से धोनी क्रिकेट से जुड़े रहेंगे, लेकिन मैदान पर उनकी कमी जरूर खलेगी।
धोनी के आईपीएल संन्यास पर सितारों की भावुक प्रतिक्रिया, मालती बोलीं- हमेशा रहूंगी फैन
एमएस धोनी ने मंगलवार को आईपीएल क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान किया। चेन्नई सुपरकिंग्स को इस दिग्गज खिलाड़ी ने अपनी कप्तानी में पांच बार आईपीएल चैंपियन बनाया। बतौर कप्तान धोनी ने कई रिकॉर्ड बनाए और खि
NRI Post Hindi Desk · 7 दिन पहले · अपडेट 4 घंटे पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 खेल
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।



