|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
मनोरंजन

नाश्ते में 1 कप चने के आटे से बनाएं गुजराती पुडला, स्वाद ऐसा कि सब हो जाएंगे दीवाने

सुबह और शाम चाय के साथ नाश्ते में कुछ टेस्टी खाने का मन करता है, लेकिन नमकीन, समोसा और कचौड़ी हर बार अच्छे नहीं लगते हैं और रोज-रोज एक जैसी चीज खाकर मन भी भर जाता है। अगर आपको भी कुछ नया खाने का मन है

NRI Post Hindi Desk · 7 दिन पहले · अपडेट 5 घंटे पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
नाश्ते में 1 कप चने के आटे से बनाएं गुजराती पुडला, स्वाद ऐसा कि सब हो जाएंगे दीवाने
📷 NRI Post Hindi Desk

सुबह और शाम चाय के साथ नाश्ते में कुछ टेस्टी खाने का मन करता है, लेकिन नमकीन, समोसा और कचौड़ी हर बार अच्छे नहीं लगते हैं और रोज-रोज एक जैसी चीज खाकर मन भी भर जाता है। अगर आपको भी कुछ नया खाने का मन है तो आप घर पर गुजराती पुडला ट्राई कर सकते हैं, जिसका स्वाद आपको बहुत पसंद आएगा। चने के आटे से बनने वाला गुजराती पुडला झटपट बन जाता है और यह दिखने में पैनकेक और चीला जैसा लगता है। घर में मौजूद कुछ मसालों और फ्रेश मेथी से इसको बनाया जाता है और इसे नाश्ते और हल्के डिनर के तौर पर बना सकते हैं। गरमागरम पुडला बहुत टेस्टी लगता है और इसको बनाने में भी समय नहीं लगता है। गुजराती पुडला बनाने के लिए एक कप चने का आटा, एक चौथाई कप चावल का आटा, दो से तीन बड़े चम्मच दही, एक छोटा चम्मच हरी मिर्च-अदरक का पेस्ट, एक चौथाई छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, एक चौथाई छोटा चम्मच अजवाइन, एक चुटकी हींग, आधा कप बारीक कटी सब्जियां जैसे प्याज, टमाटर, शिमला मिर्च, कद्दूकस की हुई लौकी या ताजी मेथी, एक चौथाई कप बारीक कटा हरा धनिया, स्वादानुसार नमक, सेंकने के लिए तेल या घी और लगभग तीन चौथाई कप पानी की जरूरत होती है। बनाने का आसान तरीका यह है कि सबसे पहले एक बड़े कटोरे में चने और चावल का आटा और दही डालकर अच्छी तरह से मिला लें। इसके बाद बैटर में हल्दी, अजवाइन, हींग, मिर्ची-अदरक का पेस्ट, नमक और पानी डालकर इसका घोल तैयार कर लें, ध्यान रहे कि घोल ज्यादा पतला और गाढ़ा नहीं होना चाहिए। इस घोल में बारीक कटी हुई सब्जियां और हरा धनिया मिलाकर करीबन दस मिनट के लिए ढककर रख दें। पैन को गर्म करें और उस पर हल्का तेल या घी लगाएं और उसके बाद एक बड़ा चम्मच भरकर बैटर को डालें और घुमाकर चीला जैसी शेप बनाएं। इसको लो और मिडियम फ्लेम पर किनारों को थोड़ा तेल डालकर गोल्डन होने तक दोनों तरफ से सेंक लें। इस तरीके से तैयार चने के आटे से बने गुजराती पुडला को आप धनिया-पुदीना की चटनी, टमाटर की चटनी और चाय के साथ भी सर्व कर सकते हैं। इसका स्वाद चटनी के साथ कई गुना बढ़ जाता है और इसको आप बच्चों के टिफिन में भी रख सकते हैं। यह रेसिपी उन लोगों के लिए बेहद काम की है जो सुबह जल्दी में होते हैं और कम समय में कुछ पौष्टिक और स्वादिष्ट बनाना चाहते हैं।

🔔 मनोरंजन
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!