बिहार के वैशाली में शनिवार को नीतीश सेतु के उद्घाटन के तुरंत बाद राजद कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। प्रधानमंत्री मोदी और अन्य अतिथियों के लौटते ही कार्यकर्ताओं ने पुल पर बवाल शुरू कर दिया। जैसे ही पुल को जनता के लिए खोला गया, राजद कार्यकर्ताओं ने नीतीश सेतु पर पहुंचकर उपद्रव किया और नीतीश सेतु तथा बीजेपी के पोस्टर-बैनर फाड़ दिए। वीडियो में राजद के कार्यकर्ता 'तेजस्वी यादव जिंदाबाद' और 'लालू यादव जिंदाबाद' के नारे लगाते नजर आ रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने नीतीश सेतु पर पार्टी के झंडे भी लहराए और वीडियो में वे बीजेपी के झंडों को कुचलते हुए दिखाई दे रहे हैं। इससे पहले शनिवार को राजद नेता तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी पर निशाना साधा था और नीतीश सेतु को लेकर बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा था कि इस पुल का नाम सिख धर्म के दसवें गुरु और खालसा पंथ के संस्थापक गुरु गोबिंद सिंह महाराज के नाम पर रखा जाना चाहिए था, लेकिन बीजेपी सरकार ने राजनीति के चलते ऐसा नहीं होने दिया। तेजस्वी ने इसे बीजेपी की संकीर्ण सोच बताया है। इस मुद्दे को लेकर आम आदमी पार्टी भी हमलावर है और पंजाब सरकार में मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि अगर बिहार सरकार नीतीश कुमार को सम्मान देना चाहती है तो इसके लिए दूसरे तरीके भी हो सकते थे। उनका कहना है कि पुल का नाम गुरु गोबिंद सिंह जी के नाम पर रखा जा रहा था लेकिन इसे बदल दिया गया और उन्होंने इसे दुखद बताते हुए कहा कि यह किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं है।
नीतीश सेतु उद्घाटन के बाद राजद कार्यकर्ताओं का हंगामा, पोस्टर-बैनर फाड़े
बिहार के वैशाली में शनिवार को नीतीश सेतु के उद्घाटन के तुरंत बाद राजद कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। प्रधानमंत्री मोदी और अन्य अतिथियों के लौटते ही कार्यकर्ताओं ने पुल पर बवाल शुरू कर दिया। जैसे ही
NRI Post Hindi Desk · 3 दिन पहले · अपडेट 5 घंटे पहले · 1 मिनट पढ़ने का समय
🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।




