नई दिल्ली: करियर और सैलरी ग्रोथ के लिए हर इंसान एक समय बाद अपनी नौकरी बदलता है और एक कंपनी से दूसरी कंपनी में स्विच करता है। लेकिन इस प्रोसेस के दौरान अक्सर कर्मचारियों के मन में यह सवाल आता है कि पुरानी कंपनी में जमा पीएफ और पेंशन के पैसों का क्या होगा और पीएफ का पैसा कैसे ट्रांसफर होगा। आपको बता दें कि नौकरी बदलने पर आपके पीएफ और पेंशन के पैसे को कोई नुकसान नहीं पहुंचता है और सही प्रक्रिया अपनाने पर पुरानी नौकरी की बचत और सर्विस रिकॉर्ड आगे भी जारी रह सकते हैं। इस दौरान सबसे जरूरी बात यह है कि नौकरी बदलने पर आपको नया यूनिवर्सल अकाउंट नंबर यानी यूएएन बनवाने की जरूरत नहीं होती है, क्योंकि यह नंबर पूरी नौकरी के दौरान एक ही रहता है। नई कंपनी को अपना पुराना यूएएन देना पड़ता है, जिसके बाद नई कंपनी उसी यूएएन से आपका नया पीएफ मेंबर आईडी जोड़ती है। पुरानी कंपनी में जमा हुए पैसों को नए अकाउंट में ट्रांसफर कराने के लिए ईपीएफओ पोर्टल पर ऑनलाइन ट्रांसफर क्लेम की सुविधा उपलब्ध है और ज्यादातर मामलों में इसके लिए पुरानी या नई कंपनी की मंजूरी की जरूरत भी नहीं होती है। ईपीएफओ ने जनवरी 2025 में इस प्रक्रिया को और आसान बना दिया है। यहां एक बात समझना बेहद जरूरी है कि पीएफ और पेंशन दोनों अलग-अलग चीजें हैं। जब आप कंपनी बदलते हैं तो आपका पीएफ बैलेंस नए खाते में ट्रांसफर होकर दिखने लगता है, लेकिन पेंशन का पैसा सामान्य पीएफ की तरह बैलेंस के रूप में नहीं दिखता। इसके बजाय आपकी पुरानी कंपनी की पेंशन सर्विस हिस्ट्री नई कंपनी के रिकॉर्ड के साथ जुड़ जाती है और यही कुल सर्विस हिस्ट्री भविष्य में आपकी पेंशन की पात्रता तय करती है। इसलिए जब भी पीएफ ट्रांसफर करें तो यह जरूर सुनिश्चित करें कि आपकी पुरानी पेंशन सर्विस हिस्ट्री नए खाते से लिंक हो गई है। ईपीएस के तहत आमतौर पर 10 साल की पात्र सर्विस पूरी करने पर मासिक पेंशन का हक बनता है और सामान्य पेंशन 58 साल की उम्र में मिलती है, जबकि 50 साल की उम्र के बाद कुछ शर्तों के साथ अर्ली पेंशन भी ली जा सकती है। ईपीएफओ ने कर्मचारियों को एक बड़ी राहत देते हुए नई व्यवस्था लागू की है, जिसके तहत रिटायर होने वाले लोग अपनी जमा पीएफ बचत से नियमित आय प्राप्त कर सकेंगे, जबकि बाकी बची रकम ईपीएफ सिस्टम में निवेशित रहेगी और जो रकम नहीं निकाली जाएगी उस पर लागू ईपीएफ दर के हिसाब से ब्याज मिलता रहेगा। इस कदम से 55 साल से अधिक उम्र के लगभग 6.32 लाख सब्सक्राइबर्स को फायदा होने की उम्मीद है, जिनके प्रोविडेंट फंड खातों में 5 लाख रुपये से ज्यादा की रकम जमा है। इसके साथ ही व्यवस्थित निकासी योजना यानी एसडब्ल्यूपी की मंजूरी के साथ-साथ ईपीएफ से आंशिक निकासी के नियमों में भी बदलाव किए गए हैं, जिससे सब्सक्राइबर्स के लिए रिटायरमेंट से पहले अपनी बचत निकालना आसान हो गया है। नए नियमों के तहत 55 साल से कम उम्र के सदस्य अपने प्रोविडेंट फंड बैलेंस का 90 प्रतिशत तक निकाल सकते हैं, जबकि पहले यह सीमा 75 प्रतिशत थी।
नौकरी बदलने पर पीएफ और पेंशन का क्या होगा? जानें ट्रांसफर का पूरा नियम और नई व्यवस्था
नई दिल्ली: करियर और सैलरी ग्रोथ के लिए हर इंसान एक समय बाद अपनी नौकरी बदलता है और एक कंपनी से दूसरी कंपनी में स्विच करता है। लेकिन इस प्रोसेस के दौरान अक्सर कर्मचारियों के मन में यह सवाल आता है कि पुर
NRI Post Hindi Desk · 5 दिन पहले · अपडेट 5 घंटे पहले · 3 मिनट पढ़ने का समय
🔔 कारोबार
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।




