|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
मनोरंजन

पंचायत सीजन 5 ट्रेलर: फुलेरा में भूषण का राज, सचिव-रिंकी के रोमांस की पोल खुलने की तैयारी

टीवीएफ की लोकप्रिय वेब सीरीज पंचायत के पांचवें सीजन का ट्रेलर आते ही फैंस के लंबे इंतजार का अंत हो गया है। घर-घर में अपनी पहचान बना चुकी यह सीरीज अब फुलेरा गांव की एक बिल्कुल नई कहानी के साथ वापस लौटी

NRI Post Hindi Desk · 1 दिन पहले · अपडेट 5 घंटे पहले · 3 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
पंचायत सीजन 5 ट्रेलर: फुलेरा में भूषण का राज, सचिव-रिंकी के रोमांस की पोल खुलने की तैयारी
📷 NRI Post Hindi Desk

टीवीएफ की लोकप्रिय वेब सीरीज पंचायत के पांचवें सीजन का ट्रेलर आते ही फैंस के लंबे इंतजार का अंत हो गया है। घर-घर में अपनी पहचान बना चुकी यह सीरीज अब फुलेरा गांव की एक बिल्कुल नई कहानी के साथ वापस लौटी है। पिछले सीजन में प्रधान चुनाव में बृजभूषण दुबे और मंजू देवी को करारा झटका लगा था और प्रधान की कुर्सी उनके हाथ से फिसलकर अब भूषण और क्रांति देवी के पास चली गई है। नए सीजन में गांव पूरी तरह से बदला हुआ नजर आ रहा है, क्योंकि अब सत्ता के हाथ बदल चुके हैं और इसका असर गांव के हर कोने पर दिखाई दे रहा है। ट्रेलर में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि प्रधान चुनाव हारने का गम बृजभूषण के दिल से अभी तक नहीं गया है, जबकि सचिव अभिषेक के लिए अब भूषण ही नया प्रधान है और वह तथा विकास अभी से उसके लिए काम करते हुए दिखाई दे रहे हैं। भूषण और क्रांति देवी ने बृजभूषण का जीना मुश्किल करना शुरू कर दिया है और जो दारू का अड्डा पिछले चार सीजन से दर्शक देखते आ रहे थे, वहां अब पाबंदी लगा दी गई है। भूषण और उसकी टोली सचिव अभिषेक को अपने साथ हर जगह लेकर घूम रही है और उसे अलग-अलग तरीकों से खूब परेशान कर रही है, जिससे तंग आकर सचिव के मन में गांव छोड़ने का ख्याल उमड़ पड़ा है। लेकिन वह अपने प्यार रिंकी को छोड़कर नहीं जा सकता, क्योंकि पिछले चार सीजन से सचिव और रिंकी का प्यार लगातार और गहरा होता रहा है और इस नए सीजन में यह रिश्ता एक नया मोड़ लेने वाला नजर आ रहा है। ट्रेलर के मुताबिक सचिव अब अपने पूर्व प्रधान बृजभूषण से उनकी बेटी रिंकी का हाथ मांगेगा, जिसकी झलक ट्रेलर में भी दिखाई दी है और इसी के साथ सचिव और रिंकी के गुपचुप प्यार की पोल खुलने की तैयारी है। पंचायत के पिछले चार सीजन ओटीटी पर अपना दबदबा बनाने में कामयाब रहे हैं और हर सीजन को जनता ने खूब सारा प्यार दिया है, लेकिन जब भी नए सीजन की बात सामने आती है तो मन में यह सवाल जरूर होता है कि क्या यह पहले वाले से बेहतर होगा। पांचवें सीजन के ट्रेलर को देखकर ऐसा महसूस होता है कि इस बार मजा बहुत आने वाला है, क्योंकि फुलेरा में इस नए बदलाव ने एक नया रोमांच पैदा कर दिया है। सभी जानते हैं कि भूषण और उसकी पत्नी क्रांति देवी कितने चतुर और चालाक हैं और वे बृजभूषण, मंजू देवी, प्रह्लाद, विकास और सचिव सभी से नफरत करते हैं, तो अब जब पूरी सत्ता उनके हाथों में आ चुकी है तो वे इनकी मुसीबतें और कितनी बढ़ाएंगे, यह देखने में मजा आने वाला है। इस ट्रेलर से शो की कॉमेडी किस स्तर की होने वाली है, इसका भी अंदाजा मिल गया है, क्योंकि कई ऐसे शोज और फिल्में अब तक बन चुकी हैं जिनके कई सारे सीक्वल या सीजन आए और उन हर नए प्रोजेक्ट में राइटिंग की क्वालिटी कम होती नजर आई, मगर पंचायत ने अपना ह्यूमर अभी तक कायम रखा है और चार सीजन सफल रहने के बाद पंचायत का यह पांचवां सीजन भी सक्सेस दिख रहा है।

🔔 मनोरंजन
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!