हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर की पहाड़ियों पर हुई ताजा बर्फबारी का असर अब पंजाब में भी साफ तौर पर देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने आज और आने वाले कुछ दिनों के लिए पंजाब में धुंध को लेकर यलो अलर्ट जारी कर दिया है, जिससे राज्य के कई जिलों में घने कोहरे की चेतावनी दी गई है। विभाग के अनुसार हिमाचल से सटे जिलों के साथ-साथ राजस्थान से सटे जिलों में भी आने वाले दिनों में धुंध का असर देखने को मिलेगा। पहाड़ों से नीचे की तरफ बहने वाली ठंडी हवाओं और राज्य में तेज हवा के बहाव के चलते जहां एक ओर ठंड में इजाफा हुआ है, वहीं दूसरी ओर पंजाब के लोगों को प्रदूषण से भी राहत मिली है। राज्य के अधिकतर जिलों में हवा की रफ्तार 4 से 7 किमी प्रति घंटे दर्ज की गई, जिसके कारण केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा जारी शहरों के एयर क्वालिटी इंडेक्स में भी सुधार देखने को मिला है। अमृतसर और लुधियाना सहित कई शहरों का एयर क्वालिटी इंडेक्स जो पहले 200 से ऊपर चल रहा था, सोमवार को इससे कम दर्ज किया गया। सोमवार को जहां लुधियाना में हवा सबसे खराब रही, वहीं रूपनगर में वायु गुणवत्ता सबसे अधिक सुरक्षित रही, जबकि बठिंडा और जालंधर का उपयुक्त डाटा न मिलने के कारण इन शहरों का रिकॉर्ड साझा नहीं किया जा सका। मौसम केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार राज्य में औसतन अधिकतम तापमान में 1.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है, हालांकि यह अभी भी सामान्य के करीब बना हुआ है। राज्य भर में सबसे अधिक अधिकतम तापमान फरीदकोट में 31.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि चंडीगढ़ शहर का तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जहां 2.7 डिग्री की गिरावट देखी गई। अमृतसर का तापमान 26.9 डिग्री सेल्सियस, लुधियाना का 27.8 डिग्री सेल्सियस और पटियाला का तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जहां 2.9 डिग्री की गिरावट दर्ज हुई। इसके अलावा बठिंडा में तापमान 29.2 डिग्री, गुरदासपुर का 26.5 डिग्री, फिरोजपुर का 27.5 डिग्री, मोहाली का 27.2 डिग्री, पठानकोट का 27.0 डिग्री, संगरूर का 27.4 डिग्री और रोपड़ का तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। होशियारपुर में 26.4 डिग्री, फतेहगढ़ साहिब में 26.9 डिग्री और रूपनगर में 26.1 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। मौसम विभाग ने 17 नवंबर को पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर और रूपनगर में यलो अलर्ट जारी किया है, जबकि 18 नवंबर को पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर और रूपनगर में घने कोहरे की चेतावनी दी गई है। इसी तरह 19 और 20 नवंबर को पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, रूपनगर, मोहाली, फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा और मानसा में यलो अलर्ट जारी रहेगा। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और धुंध के दौरान वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है।
पंजाब में धुंध का यलो अलर्ट: पहाड़ों पर बर्फबारी से बढ़ी ठंड, प्रदूषण से मिली राहत
हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर की पहाड़ियों पर हुई ताजा बर्फबारी का असर अब पंजाब में भी साफ तौर पर देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने आज और आने वाले कुछ दिनों के लिए पंजाब में धुंध को लेकर यलो अलर्ट जा
NRI Post Hindi Desk · 8 दिन पहले · अपडेट 5 घंटे पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।




