|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
दुनिया

पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत बिगड़ी, फेफड़े में संक्रमण के चलते अपोलो अस्पताल में भर्ती

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को शुक्रवार शाम सीने में संक्रमण की शिकायत के बाद दिल्ली के इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 98 वर्षीय आडवाणी

NRI Post Hindi Desk · 39 दिन पहले · अपडेट 11 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत बिगड़ी, फेफड़े में संक्रमण के चलते अपोलो अस्पताल में भर्ती
📷 NRI Post Hindi Desk

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को शुक्रवार शाम सीने में संक्रमण की शिकायत के बाद दिल्ली के इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 98 वर्षीय आडवाणी को शाम करीब साढ़े सात बजे अस्पताल लाया गया, जहां उन्हें पल्मोनरी विभाग में भर्ती किया गया है, जो फेफड़े एवं श्वसन संबंधी रोगों से जुड़ा विभाग है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है और उनका उपचार जारी है, जबकि डाक्टरों की एक टीम उनके स्वास्थ्य पर लगातार नजर बनाए हुए है। यह पहली बार नहीं है जब आडवाणी को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया हो, क्योंकि इससे पहले मई महीने में भी उम्र संबंधी स्वास्थ्य समस्याओं के कारण उन्हें अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के बाद कुछ दिनों में उन्हें छुट्टी दे दी गई थी। बताया जाता है कि आडवाणी अपोलो अस्पताल के न्यूरोलाजिस्ट डाॅक्टर विनित सूरी से भी परामर्श लेते रहे हैं और समय-समय पर स्वास्थ्य संबंधी जांच तथा परामर्श के लिए अस्पताल जाते रहे हैं। हालांकि इस बार सीने में संक्रमण के अलावा उनकी स्वास्थ्य संबंधी किसी अन्य परेशानी की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सरकार के प्रमुख के रूप में 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर सात अक्टूबर को आडवाणी के आवास पर जाकर उनसे मुलाकात की थी और उनका आशीर्वाद लिया था। गौरतलब है कि लालकृष्ण आडवाणी भारतीय राजनीति के वरिष्ठतम नेताओं में गिने जाते हैं और उन्होंने देश के उपप्रधानमंत्री के रूप में भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाई है, जिसके चलते उनके स्वास्थ्य से जुड़ी हर जानकारी राजनीतिक गलियारों से लेकर आम जनता तक चर्चा का विषय बनी हुई है। अस्पताल में उनके स्वास्थ्य को लेकर लगातार निगरानी रखी जा रही है और उपचार प्रक्रिया जारी रहने के कारण उनकी सेहत में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।

🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!