|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
पंजाब

परिसीमन बिल पर बीजेपी की फाइनल रणनीति, आज रात 6 जगहों पर सांसदों का डिनर

संसद सत्र शुरू होने से पहले भारतीय जनता पार्टी ने परिसीमन बिल को लेकर अपनी रणनीति को अंतिम रूप देने की कवायद तेज कर दी है। सोमवार से संसद की कार्यवाही शुरू होने के मद्देनजर पार्टी ने रविवार रात दिल्ली

NRI Post Hindi Desk · 1 घंटे पहले · अपडेट 1 घंटे पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
परिसीमन बिल पर बीजेपी की फाइनल रणनीति, आज रात 6 जगहों पर सांसदों का डिनर
📷 NRI Post Hindi Desk

संसद सत्र शुरू होने से पहले भारतीय जनता पार्टी ने परिसीमन बिल को लेकर अपनी रणनीति को अंतिम रूप देने की कवायद तेज कर दी है। सोमवार से संसद की कार्यवाही शुरू होने के मद्देनजर पार्टी ने रविवार रात दिल्ली में छह अलग-अलग जगहों पर अपने सांसदों के लिए डिनर का आयोजन किया है। इन डिनर बैठकों की जिम्मेदारी केंद्रीय मंत्रियों को दी गई है, जहां अलग-अलग राज्यों और क्षेत्रों के सांसद संबंधित केंद्रीय मंत्रियों के आवास पर जुटेंगे। इन बैठकों का मकसद संसद सत्र से पहले सांसदों के साथ चर्चा और आपसी समन्वय मजबूत करना है। पूर्वोत्तर राज्यों के सांसदों के लिए केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू के आवास पर डिनर रखा गया है, जबकि उत्तर प्रदेश के सांसद केंद्रीय मंत्री कमलेश पासवान के आवास पर रात्रिभोज करेंगे। मध्य प्रदेश के सांसदों के लिए केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के घर पर डिनर का आयोजन होगा और छत्तीसगढ़ के सांसद केंद्रीय मंत्री तोखन साहू के आवास पर जुटेंगे। हरियाणा और दिल्ली के सांसदों के लिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर के घर पर रात्रिभोज रखा गया है, जहां सांसदों के साथ सोमवार की रणनीति पर चर्चा होगी। वहीं, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के सांसद केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के आवास पर डिनर करेंगे। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास लोक कल्याण मार्ग पर बीजेपी के नेताओं के साथ एक अहम बैठक की, जिसमें कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। बीजेपी ने इन बैठकों के लिए सांसदों को उनके क्षेत्र और राज्य के हिसाब से अलग-अलग समूहों में बांटा है। पार्टी की इस कवायद को संसद सत्र से पहले सांसदों के बीच बेहतर तालमेल बनाने और महत्वपूर्ण विधायी मुद्दों पर रणनीति साझा करने के प्रयास के तौर पर देखा जा रहा है। संसद सत्र के दौरान सरकार को कई अहम मुद्दों पर विपक्ष के सवालों और राजनीतिक विरोध का सामना करना पड़ सकता है, ऐसे में पार्टी नेतृत्व चाहता है कि उसके सांसद सदन में एकजुट होकर पूरी तैयारी के साथ सरकार का पक्ष रखें। गौरतलब है कि केंद्र सरकार सोमवार को लोकसभा में एक नया संविधान संशोधन विधेयक पेश करने जा रही है, जिसका उद्देश्य महिलाओं के लिए एक-तिहाई आरक्षण लागू करना है। इसके तहत लोकसभा में प्रत्येक राज्य और केंद्र शासित प्रदेश के लिए सीटों की संख्या बढ़ाई जाएगी, साथ ही राज्यों की विधानसभाओं में सीटों की संख्या में पचास प्रतिशत की वृद्धि की जाएगी और इन नई सीटों तथा निर्वाचन क्षेत्रों की सीमाओं को 2051 तक के लिए फ्रीज रखा जाएगा। सोमवार को पेश होने वाले संविधान (132वां संशोधन) विधेयक, 2026 के तहत लोकसभा की अधिकतम सदस्य संख्या बढ़ाकर 850 करने का प्रस्ताव है, जिसमें राज्यों से 815 और केंद्र शासित प्रदेशों से 35 सदस्य होंगे, जबकि राज्य विधानसभाओं में सीटों की अधिकतम सीमा को 500 से बढ़ाकर 650 करने का भी प्रस्ताव है। दूसरी ओर विपक्षी गठबंधन ने इस विधेयक का मिलकर विरोध करने का फैसला किया है और उनका कहना है कि इससे अनुसूचित जातियों तथा अनुसूचित जनजातियों के हितों को नुकसान पहुंचेगा।

🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!
परिसीमन बिल पर बीजेपी की फाइनल रणनीति, आज रात 6 जगहों पर सांसदों का डिनर — NRI Post