इंदौर में एक ऐसा ठगी का मामला सामने आया है जिसे जानकर हर कोई हैरान रह जाएगा। यहां नीतिन जोशी और उसकी पत्नी परागिता जोशी नाम के पति-पत्नी ने लोगों का भरोसा जीतने के लिए सबसे पहले धार्मिक अनुष्ठानों का सहारा लिया और उसके बाद शेयर मार्केट और विदेशी कंपनियों में निवेश के नाम पर करोड़ों रुपये ऐंठ लिए। आरोपियों का तरीका बेहद शातिराना था। वे अपने घर पर पूजा-पाठ और धार्मिक अनुष्ठान करवाते थे और इसके लिए करीब 30 से 40 ब्राह्मणों को बुलाया जाता था। अनुष्ठान के बाद इन्हीं लोगों को शेयर मार्केट और विदेशी कंपनियों में निवेश कर मोटा मुनाफा कमाने का सपना दिखाया जाता था। शुरुआत में लोगों का भरोसा जीतकर उनसे 10 लाख, 20 लाख और यहां तक कि 50 लाख रुपये तक निवेश करवाए जाते थे और 23 से 40 प्रतिशत तक मुनाफे का लालच देकर रकम जुटाई जाती थी। इसके बाद इन्हीं लोगों के जरिए उनके रिश्तेदारों और परिचितों को भी निवेश के लिए तैयार किया जाता था, जिससे ठगी का जाल लगातार फैलता गया। क्राइम ब्रांच के पास करीब 60 लोगों के आवेदन पहुंचे हैं और शिकायतों के मुताबिक एक महिला से मार्च 2022 से सितंबर 2023 के बीच करीब 88 लाख रुपये और एक अन्य व्यक्ति से मार्च 2025 से दिसंबर 2025 के बीच करीब 75 लाख रुपये लिए गए। यह रकम नगद, ऑनलाइन ट्रांजेक्शन और क्रेडिट कार्ड के जरिए ली गई और पुलिस के मुताबिक ठगी का आंकड़ा 10 करोड़ रुपये से अधिक होने की आशंका है। क्राइम ब्रांच ने दोनों पति-पत्नी को राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया है और उनके कब्जे से एक क्रेटा कार भी बरामद की गई है। अब पुलिस बैंक खातों की जांच कर रही है और यह पता लगाने में जुटी है कि इस ठगी के खेल में और कौन-कौन शामिल है, जबकि आरोपियों ने पूजा करने वाले पंडितों को भी अपना शिकार बनाया है।
पहले पूजा-पाठ का जाल, फिर निवेश का लालच: पति-पत्नी ने 60 लोगों से ऐंठे 10 करोड़
इंदौर में एक ऐसा ठगी का मामला सामने आया है जिसे जानकर हर कोई हैरान रह जाएगा। यहां नीतिन जोशी और उसकी पत्नी परागिता जोशी नाम के पति-पत्नी ने लोगों का भरोसा जीतने के लिए सबसे पहले धार्मिक अनुष्ठानों का
NRI Post Hindi Desk · 3 दिन पहले · अपडेट 4 घंटे पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 कारोबार
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।



