रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन पाकिस्तानी गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए श्रीलंकाई टीम को महज 98 रनों पर ऑलआउट कर दिया। टॉस हाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंकाई टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और उसे पहला झटका सिर्फ छह रन के स्कोर पर ही लग गया। इसके बाद श्रीलंका की पूरी बल्लेबाजी ताश के पत्तों की तरह बिखर गई और 36 रन के स्कोर पर ही उसकी आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी। पाकिस्तान की ओर से मोहम्मद अब्बास, रजाउल्लाह और आमिर जमाल ने तीन-तीन विकेट लिए, जबकि साकिब खान को एक सफलता मिली। श्रीलंका की ओर से कप्तान कुसल मेंडिस ने 32 और सोनल दिनुशा ने 21 रन बनाए, लेकिन इन दोनों के अलावा टीम का कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका और आठ बल्लेबाज तो खाता खोले बिना ही आउट हो गए। यह पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट की किसी पारी में श्रीलंका का चौथा सबसे छोटा स्कोर है, जबकि श्रीलंका के टेस्ट इतिहास का यह तेरहवां सबसे छोटा स्कोर है। रावलपिंडी की पिच आमतौर पर सपाट और बल्लेबाजी के अनुकूल मानी जाती है, लेकिन पाकिस्तानी गेंदबाजों ने आग उगलती गेंदबाजी करते हुए श्रीलंकाई बैटर्स को पिच पर टिकने ही नहीं दिया। 98 रन के जवाब में पाकिस्तान ने शानदार शुरुआत की और पहले विकेट के लिए 80 रन की साझेदारी की, हालांकि इसके बाद श्रीलंका ने वापसी करते हुए तैयब आरिफ को 46 रन पर आउट कर दिया। मोहम्मद ताहा आठ रन ही बना सके, जबकि कप्तान बाबर आजम एक बार फिर बल्ले से फ्लॉप रहे और आठ रन बनाकर आउट हो गए। पहले दिन का खेल समाप्त होने तक पाकिस्तान ने तीन विकेट के नुकसान पर 121 रन बना लिए हैं और उसने 23 रन की बढ़त हासिल कर ली है। अजान अवैस 46 रन बनाकर नाबाद हैं, जबकि नाइटवॉच मैन के रूप में साकिब खान दो रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं। इस तरह पहले दिन का खेल समाप्त होने तक पाकिस्तानी टीम ने मुकाबले में मजबूत पकड़ बना ली है और वह श्रीलंका पर स्पष्ट बढ़त बनाने की कोशिश में जुटी है।
पाकिस्तानी गेंदबाजों का कहर, श्रीलंका 98 रनों पर ढेर; पाक ने पहले दिन 23 रन की बढ़त बनाई
रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन पाकिस्तानी गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए श्रीलंकाई टीम को महज 98 रनों पर ऑलआउट कर दिया। टॉस
NRI Post Hindi Desk · 7 दिन पहले · अपडेट 4 घंटे पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 खेल
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।



