लखनऊ के कुर्सी रोड निवासी उद्यमी भूपेन्द्र अग्रवाल ने वर्ष 1996 में ब्रेड और नमकीन का कारोबार शुरू किया था, जिसे अब उनके बेटे राघव अग्रवाल और अर्जुन अग्रवाल ने आधुनिक तकनीक और नए जोश के साथ आगे बढ़ाया है। पढ़ाई के दौरान ही दोनों भाइयों ने ठान लिया था कि वे पिता की विरासत को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिलाएंगे और 'गुड मॉर्निंग' ब्रांड को किसी बड़े ब्रांड की तरह घर-घर पहुंचाएंगे। इसी सोच का नतीजा है कि आज यह ब्रांड उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों के साथ-साथ पंजाब, जम्मू, असम, उत्तराखंड, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, बिहार और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों समेत भारत के दस राज्यों तक फैल चुका है। पहले कुर्सी रोड स्थित फैक्ट्री में अधिकांश काम हाथों से किया जाता था, लेकिन राघव और अर्जुन ने फैक्ट्री संभालने के कुछ वर्षों में ही वहां फुली ऑटोमैटिक मशीनें लगवा दीं, जिससे उत्पादों की हाइजीन, फिनिशिंग और पैकिंग बेहतर हो गई और बाजार में मांग एकदम से बढ़ गई। दोनों भाइयों ने तीन दशक पहले शुरू हुए इस व्यापार में कई नए उत्पाद जोड़े हैं और आज 'गुड मॉर्निंग' के नाम से ब्रेड, रस और सभी तरह के नमकीन पूरी तरह हाइजेनिक तरीके से तैयार किए जा रहे हैं। उद्यमी अर्जुन के अनुसार इस कारोबार से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से छह सौ से अधिक लोगों को रोजगार मिला है, और आने वाले समय में बड़ी संख्या में लोगों को रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। अर्जुन बताते हैं कि एमबीए की पढ़ाई तथा पिता और बड़े भाई के मार्गदर्शन का पूरा लाभ उन्हें व्यापार में मिल रहा है, और पिता से मिली गुणवत्ता की सीख व्यापार में बहुत काम आ रही है। शुद्धता और पारदर्शिता के कारण ही आज भारत के कई राज्यों से संपर्क है, जहां 'गुड मॉर्निंग' आने वाले चंद महीनों में पहुंचेगा, और कंपनी का लक्ष्य इस ब्रांड को बचे हुए राज्यों के साथ ही विश्व के कई देशों तक पहुंचाना है। सफर लंबा है, लेकिन दोनों भाइयों के इरादे मजबूत हैं और लोगों का लगातार मिलता प्यार इस ब्रांड को दस राज्यों तक पहुंचा चुका है।
पिता की विरासत को बेटों ने दिए पंख: यूपी से निकलकर 10 राज्यों में गूंज रही 'गुड मॉर्निंग' की धमक
लखनऊ के कुर्सी रोड निवासी उद्यमी भूपेन्द्र अग्रवाल ने वर्ष 1996 में ब्रेड और नमकीन का कारोबार शुरू किया था, जिसे अब उनके बेटे राघव अग्रवाल और अर्जुन अग्रवाल ने आधुनिक तकनीक और नए जोश के साथ आगे बढ़ाया
NRI Post Hindi Desk · 5 दिन पहले · अपडेट 4 घंटे पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 कारोबार
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।




