कोलेस्ट्रॉल सिर्फ हार्ट की नसों में ही नहीं जमता बल्कि ये पैरों की नसों में भी जम सकता है। मेडिकल की भाषा में इस स्थिति को पेरिफेरल आर्टरी डिजीज (पीएडी) कहते हैं। अगर समय पर इसका इलाज न हो तो लक्षण बढ़ने से यह बीमारी पैरों के टिश्यू को नुकसान पहुंचा सकती है और इससे गैंगरीन होने तक का रिस्क होता है, जिससे पैर काटने की नौबत भी आ सकती है। इस बारे में मेदांता मूलचंद हॉस्पिटल में कार्डियोलॉजी डिपार्टमेंट में प्रोफेसर डॉ. तरुण कुमार ने बताया है कि हमारे शरीर में खून के फ्लो को हार्ट से पैरों तक पहुंचाने के लिए कई आर्टरीज होती हैं और जब खून में बैड कोलेस्ट्रॉल ज्यादा होता है, तो यह आर्टरी की अंदरूनी दीवारों में जमा होने लगता है और धीरे-धीरे इसके साथ कैल्शियम और सूजन पैदा करने वाली सेल्स मिलकर एक परत बना लेते हैं, जिसे प्लाक कहते हैं। इससे शरीर में खून के फ्लो का रास्ता संकरा होने लगता है और पैरों तक पर्याप्त खून और ऑक्सीजन नहीं पहुंच पाता। कोलेस्ट्रॉल से बना हुआ यह प्लाक पैरों में भी जा सकता है और इस स्थिति को पेरिफेरल आर्टरी डिजीज कहते हैं। डॉ. तरुण बताते हैं कि इसका सबसे आम लक्षण चलते समय पैरों में दर्द या ऐंठन होना है, खासकर अगर व्यक्ति कोई एक्सरसाइज नहीं कर रहा है और शरीर में विटामिन डी ठीक है, लेकिन फिर भी पिंडलियों, जांघों या कूल्हों में दर्द महसूस हो रहा है तो ये पेरिफेरल आर्टरी डिजीज के लक्षण हो सकते हैं और कुछ लोगों को पैरों में भारीपन व कमजोरी महसूस हो सकती है। डायबिटीज के मरीजों में इस बीमारी का खतरा अधिक रहता है, इसके अलावा धूम्रपान करने वाले, हाई ब्लड प्रेशर और हाई कोलेस्ट्रॉल से परेशान लोग भी इसकी चपेट में आ सकते हैं, जबकि उम्र बढ़ने और किडनी की पुरानी बीमारी में भी इसका जोखिम बढ़ता है। बीमारी की पहचान के लिए डॉक्टर एंकल ब्रैकियल इंडेक्स टेस्ट करा सकते हैं, जिसमें टखने और हाथ के ब्लड प्रेशर की तुलना की जाती है और जरूरत पड़ने पर डॉप्लर अल्ट्रासाउंड भी किया जाता है, जिससे खून के बहाव और ब्लॉकेज का पता चलता है। विशेषज्ञों के अनुसार समय पर पहचान और उचित इलाज से इस गंभीर स्थिति के बढ़ने के खतरे को कम किया जा सकता है, इसलिए पैरों में बार-बार दर्द या ऐंठन जैसे लक्षणों को हल्के में नहीं लेना चाहिए और तुरंत डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।
पैरों की नसों में भी जम सकता है कोलेस्ट्रॉल, इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज, बढ़ सकता है गैंगरीन का खतरा
कोलेस्ट्रॉल सिर्फ हार्ट की नसों में ही नहीं जमता बल्कि ये पैरों की नसों में भी जम सकता है। मेडिकल की भाषा में इस स्थिति को पेरिफेरल आर्टरी डिजीज (पीएडी) कहते हैं। अगर समय पर इसका इलाज न हो तो लक्षण बढ
NRI Post Hindi Desk · 1 घंटे पहले · अपडेट 8 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।




